मुंह में नंगी तार रख किया खतरनाक स्टंट, चौंका देगा ये वीडियो
Viral Video
Trending
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 05:22 PM
Trending
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 05:22 PM
Viral Video : आजकल लोगों के सिर वायरल (Viral) होने का भूत कुछ इस कदर चढ़ा है कि वो फेमस होने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डालने को तैयार हैं। वैसे तो सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो (Video) रफ्तार पकड़ लेता है लेकिन इन दिनों एक युवक के खतरनाक कारनामे का वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें चंद लाइक्स और व्यूज पाने के लिए युवक ने अपनी जान दांव पर लगाते हुए बिजली की नंगी तार अपने मुंह में डाल लिया और ऐसी हरकत करने लगा जिससे लोगों के होश उड़ गए हैं।
Viral Video
अगर आप भी सोशल मीडिया यूजर हैं तो आपने हर दिन ऐसे कोई न कोई वीडियोज जरूर देखे होंगे जिसे देखने के बाद कभी आप हंसते-हंसते लोट-पोट हुए होंगे, तो कभी किसी इंफ्लूएंसर को शाबाशी भी दी होगी। लेकिन इस सबके बीच आपने कोई ऐसा वीडियो जरूर देखा होगा जिसे देखकर आपने दांतों तले उंगलियां भी चबाई होगी। हाल ही में एक वीडियो चर्चाओं में आ गया है जिसे देखने के बाद लोग काफी ज्यादा हैरान हो गए हैं। जाहिर है किसी शख्स को अपने मुंह पर नंगी तार लेते हुए देखना हैरान करेगा ही।
क्या है वीडियो में?
बता दें जिस वीडियो ने इन दिनों सोशल मीडिया पर रफ्तार पकड़ी है उसमें एक शख्स बिजली की नंगी तारों को अपने मुंह में डाल लेता है। जिसके बाद दूसरा शख्स उसको टेस्टर से चेक करता है कि उसके शरीर में बिजली आ रही है या नहीं। जैसे ही टेस्टर उसके शरीर को टच होता है लाइट जल उठती है। हैरानी की बात तो ये है कि शख्स बड़े ही आराम से खड़ा रहता है, जैसे ये तारें उसे कोई नुकसान न पहुंचा रही हों। अगर शख्स के इस खतरनाक स्टंट से गलती से भी चूक हो जाती तो उसकी जान जा सकती थी। देखें वीडियो...
वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Raju Mala नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और कमेंट बॉक्स में अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर लिखते हैं, 'मारे जाओगे ऐसे कभी।' दूसरे यूजर लिखते हैं, 'ऐसा मत करो ब्रो ये आपकी जिंदगी को पूरी तरीके से खत्म कर सकती है।’ वहीं तीसरे यूजर लिखते हैं, 'जरा चप्पल निकाल कर देखो पूरे घर में नाच ना जाओ तो कहना।' जबकि चौथे यूजर का कहना है, 'जिंदगी बड़ी मुश्किल से मिलती है ऐसा मजाक मत करो।'