पापा की परी ठुमके लगाते हुए भरना चाहती थी उड़ान, पैर फिसला और हुआ 'मोए-मोए'
Viral Video
Trending
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 12:42 PM
Trending
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 12:42 PM
Viral Video : सोशल मीडिया पर हर दिन रील प्रेमियों के नए-नए कारनामे वायरल होते रहते हैं। जिसे देखकर कई बार लोगों की सांसे अटक जाती है तो कई बार यूजर्स हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं। सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में लोग फेमस होने के लिए क्या कुछ नहीं करते। कोई अपनी जान जोखिम में डालकर जरा से लाइक्स और व्यूज पाने के चक्कर में वीडियो बनाने में मस्त है तो कोई अतरंगी कपड़े पहनकर बिना किसी की परवाह किए वीडियो बनाते नजर आ जाते हैं।
वीडियो बनाने के चलते लोग हो रहे बावले
आलम कुछ यूं है कि रील बनाने के पीछे पागल हुए लोगों ने सड़कों, मेट्रो, स्टेशनों से लेकर मोहल्ले तक की गलियों को भी नहीं छोड़ा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक और वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पापा की परी के साथ कुछ ऐसा हुआ है कि वो आगे से रील बनाने से पहले कई बार सोचेगी।
पापा की परी के साथ हुआ 'मोए-मोए' Viral Video
इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हुआ है जिसमें पापा की परी छोटे हाथी पर ठुमके लगाती हुई गर्दा उड़ाने की कोशिश कर रही थी। हालांकि युवती के ठुमके तो जबरदस्त थे लेकिन अचानक उसका पैर फिसला और वो मुंह के बल धड़ाम से नीचे गिर पड़ी। लड़की का गिरना देखकर साफ-साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसे काफी तेज चोट लगी होगी। देखें वीडियो...
[video width="320" height="568" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/08/viral-video-3.mp4"][/video]
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।