अरे बाप रे! बिजली से भी तेज निकला जीजा, एक ही झटके में पलटा पाला
Viral Video
Trending
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:28 PM
Trending
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:28 PM
Viral Video : शादियों के सीजन की बात ही कुछ और होती है। जिसमें दूल्हा-दुल्हन को कई तरह की रस्में पूरी करनी होती है। इनमें कुछ रस्मों में जीजा-साली हंसी-ठिठोली करते हुए नजर आ जाते हैं। ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर शादियों का वीडियो भर-भरकर वायरल हो रहा है। जिनमें बाराती से लेकर दूल्हे-दुल्हन का अनोखा अंदाज देखने को मिल रहा है। इसी बीच शादी का एक वीडियो वायरल (Shaadi Viral Video) हुआ है। जिसमें जीजा-साली को एक-दूसरे के साथ चालाकी करते हुए देखा जा सकता है।
दूल्हे ने बचाई नाक
शादी का जो वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है उसमें देखा जा सकता है कि साली-जीजा से चालाकी करने की कोशिश कर रही है। लेकिन तभी चालाक जीजा पूरा खेल पलट देता है। दरअसल वीडियो में दूल्हे की तगड़ी खातिरदारी करते हुए साली दूल्हे राजा को चम्मच से बड़ी चालाकी के साथ गुलाब जामुन खिला रही है। काफी देर तक दूल्हा मुंह खोले बगैर रसगुल्ले की तरफ देखता रहता है और फिर झट से रसगुल्ला अपने मुंह में डाल लेता है। दूल्हे को ऐसा करते देख बाराती चिल्लाने लगते हैं जबकि चालक बन रही साली की मुंह भींच लेती है। देखें वीडियो...
[video width="320" height="568" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/09/viral-video-4.mp4"][/video]
वीडियो हो रहा जमकर वायरल
Social Media पर ये जीजा-साली का ये वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे यूजर्स एक-दूसरे के साथ जमकर शेयर कर रहे हैं साथ ही ढ़ेरों कमेंट और लाइक भी कर रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि, 'बेइज्जत नहीं होना था भाई को।' दूसरे यूजर लिखते हैं, 'शाबाश तुमने नाक रख ली।' तीसरे यूजर लिखते हैं, 'चीते की चाल बाज की नजर और इस भाई के मुंह की तेज गति पर कभी संदेह मत करना।' वहीं एक अन्य यूजर लिखते हैं, 'जीजा तो बिजली से भी तेज है।'