लड़के पर आई Michael Jackson की आत्मा, वीडियो देख लोगों के छूटे पसीने
Trending
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:21 PM
Trending
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:21 PM
Viral Video : रील के इस जमाने में रीलबाजों की कमी नहीं है। लोगों के सिर रील बनाने का भूत कुछ इस तरह से सवार है कि उतरने का नाम ही नहीं ले रहा है। कोई चलती कार में रील बनाने लगता है तो कोई चलती ट्रेन पर। सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में हर कोई डांसर बनने की कोशिश कर रहा है भले ही उसे नाचना-गाना ना आता हो। कई लोग रील बनाकर अपना टैलेंट लोगों को दिखाते हैं तो कुछ लोग बस खामखां की वीडियो बनाकर वायरल कर देते हैं। Social Media पर एक वीडियो धडल्ले से वायरल (Viral Video) हो रहा है। जिसमें एक लड़का मुम्बई की लोकल ट्रेन (Mumbai Local Train) पर ऐसे डांस कर रहा है जैसे उसके शरीर में किसी आत्मा का वास हो।
अफलातून डांस देख लोगों का ठनका माथा
दरअसल Social Media के लेटेस्ट वायरल वीडियो में एक लड़के को चलती ट्रेन के अंदर अफलातून डांस करते हुए देखा जा सकता है। जिसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक लड़का चलती ट्रेन में 'तेरी चुनरिया' गाने के नए वर्जन पर अजीबोगरीब तरीके से अपनी हड्डी चटकाते हुए डांस करने में मसरुफ है। लड़के को ऐसा अजीबोगरीब डांस करता देख आसपास बैठे पैसेंजर्स शॉक्ड रह जाते हैं। लड़के के इस अद्भुत टैलेंट को देखकर जहां कुछ लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो मौज लेने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।
अरे यार ये क्या है?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर इस वीडियो को @Gulzar_sahab नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। महज 39 सेकंड के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर लिखते हैं, 'भाई तू आदमी है या रोबोट।' दूसरे यूजर लिखते हैं, 'हे भगवान अरे भाई रुको जरा सब्र करो।' तीसरे यूजर लिखते हैं, 'भाई रबड़ के पुतले हो क्या?' वहीं चौथे यूजर ने लिखा, 'अरे यार ये क्या है? गजब का टैलेंट है बंदे में।' जबकि पांचवे यूजर का कहना है, 'किसी दिन भूल गया किधर से घुमा था फिर क्या होगा।'
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।