सड़क के बीचों-बीच दिखी 'मंजुलिका', लोगों की छूटी कपकपी
Viral Video
Trending
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 05:57 AM
Trending
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 05:57 AM
Viral Video : आज के दौर में लोगों के सिर फेमस होने का इतना जुनून चढ़ा हुआ है कि लोग आए दिन अजीबो-गरीब वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल कर देते हैं। जिसके चलते कई बार उन्हें भुगतान भी करना पड़ जाता है, तो कई बार लोगों की खूब सराहना मिलती है।
Viral Video
इंटरनेट पर वायरल होने का चस्का लोगों के सिर कुछ इस कदर चढ़ता जा रहा है कि, लोग अपनी वीडियो किसी भी जगह बनाकर सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर डाल देते हैं। हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर ट्रेंडिंग कर रहा है जिसे देखन के बाद लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। दरअसल इन दिनों असम के गुवाहाटी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की सड़क के बीचों-बीच 'मंजुलिका' (Manjulika) बनकर डांस करती हुई नजर आ रही है। 'मंजुलिका' का ऐसा अवतार देखकर आस-पास के लोग दंग होते नजर आ रहे हैं।
सड़क के बीचों-बीच नाची 'मंजुलिका'
यूं सरेआम सड़कों के बीच डांस करने वाली लड़की की पहचान शिलॉन्ग की प्रीति थापा के रूप में की गई है। जिसने इंस्टा प्रोफाइल में खुद को Mega Miss Northeast 2012 बता रखा है। वायरल हो रहे वीडियो में लड़की को अजीब तरीके से डांस करते हुए देखा जा सकता है। युवती का गेटअप देखकर राह चलते लोगों की उससे नजर ही नहीं हट रही है।
बिखरे बालों में लोगों को किया दंग
वायरल हे रहे वीडियो में युवती बीच रोड में ‘मंजुलिका' बनकर डांस करती हुई नजर आ रही है। जिसने भी फिल्म ‘भूल भुलैया’ की इस किरदार के गेटअप में लड़की को देखा वो दंग होता दिखाई दिया। लड़की को हरी साड़ी में बिखरे बाल और मेकअप से लदे चेहरे के साथ सड़क के बीचों-बीच अजब तरह से डांस करते हुए देखा जा सकता है।
नकली Manjulika को इस तरह डांस करते हुए देखकर कुछ यूजर्स ने जहां उनकी तारीफ की तो कुछ ने ट्रैफिक में बाधा डालने के लिए लड़की की जमकर आलोचना की है। एक यूजर वीडियो के कमेंट में लिखते हैं, प्रिय 'मंजुलिका' कृपया यातायात के नियमों का पालन करें। वहीं, दूसरे यूजर का कहना है, आपके कॉन्फिडेंस लेवल की दाद देनी चाहिए। तीसरे यूजर लिकते हैं,पता नहीं लोग इतनी पागलपंती झेल कैसे लेते हैं।