चिलचिलाती गर्मी में गर्म किया तेल और तल दी मछली, हैरान कर रहा वीडियो
Viral Video
Trending
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 02:52 PM
Trending
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 02:52 PM
Viral Video : देश के कई राज्यों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इस चिलचिलाती गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। कई राज्यों में तो पारा लगभग 45 डिग्री के भी पार जा रहा है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से लोगों को दोपहर के समय घर से निकलने को मना किया जा रहा है, क्योंकि घर या ऑफिस से बाहर निकलना मतलब आग की भट्ठी में जाने के जैसा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की तपती धूप में तेल गर्म कर रही है। सिर्फ इतना ही नहीं जब तेल गर्म हो जाता है तो वह उसमें मछली भी तलती नजर आ रही है। इस नजारे को देख कर हर कोई हैरान हो रही है कि सच में गर्मी का कहर इतना ज्यादा हो गया है।
क्या है वायरल वीडियो में ?
सोशल मीडिया पर इन दिन वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रेलवे ट्रैक के किनारे लगे पत्थर पर एक लड़की फ्राइंग पैन रख रही है, जिसमें तेल है। फिर वह लड़की हाथों में प्लेट लिए आती है, जिसमें एक मछली रखी होती है। कुछ देर बाद लड़की उस मछली को उठाकर फ्राइंग पैन में डाल देती है और उसे तलने लगती है। वह बताती है कि भयंकर गर्मी की वजह से तेल अपने आप गर्म हो गया है, जिसमें मछली भी आराम से तली जा सकती है। ये नजारा सच में चौंका देने वाला है कि धूप में तेल गर्म हो गया और उसमें मछली तल गई। मिली जानकारी के अनुसार इस लड़की का नाम उर्मी बताया जा रहा है। ये वायरल हो रहा वीडियो बंगाल का लग रहा है, क्योंकि लड़की बंगाली भाषा में बात करती नजर आती है। लेकिन फिलाहल इस बात का कोई सबूत नहीं मिला है कि ये वीडियो कहा का है।
सोशल मीडिया पर इस चौंका देने वाले वीडियो को अब तक 5.6 मिलियन यानी 56 लाख बार लोगों की ओर से देखा जा चुका है, जबकि एक लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। वहीं, वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स की इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। कोई दावा कर रहा है कि तेल पहले से ही गर्म था, धूप में तेल के गर्म होने का दावा झूठा है, तो कोई कह रहा है कि ‘अब इंसान भी ऐसे ही फ्राई होगा कुछ दिन बाद’, जबकि कुछ लोगों ने लड़की को ट्रोल भी किया कि जब इतनी धूप और गर्मी थी तो तुम्हें कुछ क्यों नहीं हुआ।