मिल गया उर्फी जावेद का भाई, ड्रेस के मामले में बहन को पीछे छोड़ने को है तैयार
Viral Video
Trending
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 08:36 AM
Trending
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 08:36 AM
Viral Video : फैशन और स्टाइलिंग को लेकर दुनियाभर में जबरदस्त एक्सपेरिमेंट चल रहा है। इसमें आपको परिधान के रूप में कपड़ों के अलावा ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएंगी, जिन पर यकीन करना मुश्किल है। ऐसे मामलों को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर आपने देखा होगा कि उर्फी जावेद अतरंगी परिधानों को लेकर सुर्खियों में रहती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक शख्स को चटाई की ड्रेस को पहनकर बड़े ही स्टाइल से वॉक करते हुए देखा जा सकता है। इस शख्स को आप उर्फी जावेद का भाई भी कह सकते है। क्युंकि वीडियो में दिख रहे इस शख्स के आगे तो उर्फी जावेद भी फीकी पड़ रही है।
Viral Video
तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे इस शख्स ने अपने कैटवॉक और अपनी ड्रेस को लेकर उर्फी जावेद को पीछे छोड़ने की ठान ली है। इस शख्स ने एक चाटाई से ही कई प्रकार की ड्रेस को पहनकर कैटवॉक किया है। बता दें कि फैशन के शौकीन और इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहने वाले थारुण नायक नामक युवक ने शेयर किया है। युवक के सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम हैंडल पर और भी कई तरह के एक्सपेरिमेंटल ड्रेस के वीडियो मौजूद हैं। इस वीडियो की शुरुआत में वह अपने हाथ में एक बड़ी चटाई पकड़े हुए है और कैमरे के सामने उसे फैलाकर दिखाता है। उसके बाद इस शख्स ने एक फैशन मॉडल या शोस्टॉपर जैसे स्टाइल में चटाई को अनोखे अंदाज में बदन पर लपेट लिया। उसके ड्रेसेस में एक स्वीटहार्ट नेकलाइन ड्रेस और रैप गाउन समेत अन्य डिजाइन भी शामिल हैं। चटाई को परिधान के तौर पर देखकर नेटिजन्स हैरान रह गए।
उर्सी जावेद के भाई की यह वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रही है और इसे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 3.5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस अजीबोगरीब स्टाइल ने लोगों को कमेंट करने के लिए मजबूर कर दिया है। कई यूजर्स ने इसे रचनात्मक और अनूठा बताया है, तो कुछ ने मजेदार कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘दुनिया का सबसे बढ़िया फैशन डिजाइनर।’ दूसरे ने कहा, ‘क्या क्रिएटिविटी है। इसे तो पेरिस फैशन वीक में जाना चाहिए।’