स्पेन की सड़कों पर दिखा देसी डांस, वीडियो हो रहा धड़ाधड़ शेयर
Viral Video
Trending
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:18 AM
Trending
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:18 AM
Viral Video : संजय लीला भंसाली की हालिया बेव सीरीज 'हीरामंडीः द डायमंड बाजार' रिलीज के बाद खूब सुर्खियों बटोर रही है। दर्शक सीरीज से लेकर गाने तक के मुरीद हो गए हैं। वैसे तो Heeramandi का हर गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है लेकिन 'सकल बन' गाने की बात ही कुछ अलग है। लोग 'सकल बन' गाने को बेहद प्यार दे रहे हैं इतना ही नहीं लोग 'सकल बन' में हर दिन वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर फेमस होने में लगे हुए हैं। ऐसे में विदेश का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें दो महिलाएं Heeramandi के 'सकल बन' गाने पर धमाल मचाती हुई नजर आ रही है।
विदेश में लगा देसी तड़का
संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी बेव सीरीज Heeramandi का गाना 'सकल बन' लोगों की जुबान पर पूरी तरह से चढ़ा हुआ है। लोग इस गाने में हर दिन वीडियो बनाकर इंटरनेट पर धड़ाधड़ डालते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर Sakal Ban गाने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें विदेश में दो लड़कियां उम्दा डांस करती हुई नजर आ रही हैं। यूजर्स इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं। वहीं एक-दूसरे के साथ जमकर शेयर भी कर रहे हैं।
स्पेन की सडकों पर किया Perform
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो स्पेन (Spain) का बताया जा रहा है। वीडियो में दो महिलाएं एकदम देसी लुक में 'सकल बन' गाने में जबरदस्त परफॉर्मेंस देती हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो की खास बात ये है कि दोनों महिला इस गाने पर क्लासिकल अंदाज में तड़का लगा रही हैं। जहां एक महिला इस गाने में ओडिशी परफॉर्म कर रही हैं, वहीं दूसरी भरतनाट्यम स्टाइल में अपनी काबिलियत दिखाती हुई नजर आ रही हैं।
इस वीडियो को महिलाओं ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, ‘हमने ‘हीरामंडी’ के इस खूबसूरत ट्रैक ‘सकल बन’ पर एक ही समय में डूएल वर्जन बनाया है, अब कमेंट में बताएं कि आपको इनमें से कौन सा डांस ज्यादा अच्छा लग रहा है। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने इस पर कमेंट करनी शुरू कर दी है। एक यूजर ने लिखते हैं, ‘ आप दोनों की परफॉर्मेंस काफी जबरदस्त है इसे देखकर मजा आ गया।’ दूसरे यूजर लिखते हैं, ‘ मैं बेस्ट किसे कहूं इसको लेकर कंफ्यूज हूं।’ तीसरे यूजर ने लिखा, 'जबरदस्त।'
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।