मेरठ के आलीशान निकाह, दूल्हे पर बरसे करोड़ों रुपए, शादी का हर पल बना सोने जैसा
Viral Video
Trending
RP Raghuvanshi
13 Nov 2025 12:24 AM
Trending
RP Raghuvanshi
13 Nov 2025 12:24 AM
Viral Video : मेरठ के दिल्ली-देहरादून हाईवे पर स्थित एक बड़े रिसोर्ट में हाल ही में एक भव्य निकाह समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में दहेज के रूप में युवती के परिवार द्वारा 2 करोड़ 56 लाख रुपये की नकद राशि दी गई, जो कि बड़े सूटकेस में भरकर दूल्हे के परिवार को सौंपी गई। इस समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं और सवाल उठाए हैं कि इतनी बड़ी राशि कहां से आई।
जूते चुराने की रकम
[video width="320" height="566" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/12/F0TFSs0vQAaQ0eRC.mp4"][/video]
निकाह समारोह के दौरान 11 लाख रुपये जूते चुराने की रस्म के नाम पर और 8 लाख रुपये एक धर्मस्थल के नाम पर दिए गए। वीडियो में यह सारी जानकारी सुनाई दे रही थी, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं और यह सवाल कर रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी राशि का हिसाब-किताब कौन करेगा और इसका स्रोत क्या है।
सोशल मीडिया पर छाए सवाल
वायरल वीडियो के बाद लोगों ने कमेंट्स करना शुरू कर दिया है, जिसमें यह कहा जा रहा है कि इस तरह के मामलों में इनकम टैक्स और ईडी की टीम कार्रवाई करती है। कई यूजर्स ने यह सवाल उठाया है कि इतनी रकम देने वाले लोगों के पास यह पैसा कहां से आया। हालांकि, प्रशासन का कहना है कि शादी और विवाह पारिवारिक मामला है, और यदि कोई शिकायत मिलती है तो उसकी जांच की जा सकती है। अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई केवल शिकायत मिलने पर ही संभव है। Viral Video