भईया जान जाए पर खाना न जाए, दावत उड़ाने के चक्कर में पानी में डूबते दिखें बाराती
Viral Video
Trending
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 09:23 PM
Trending
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 09:23 PM
Viral Video : मानसून ने दस्तक दे दी है। ऐसे में कई इलाकों में हल्की-फुल्की बारिश के बाद उमस हो रहा है तो कहीं बाढ़ जैसी सम्भावनाएं बनी हुई है। बारिश के दिनों में अलग-अलग तरह के नजारे देखने को मिलते हैं। बारिश के चलते कई इलाकों में सड़के लबालब होती हुई नजर आ रही है तो कहीं पर बारिश के चलते घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
Viral Video
इंटरनेट पर मानसून शुरू होने के बाद ही बारिश से जुड़ी कई वीडियोज वायरल होने लगी है। जिनमें से किसी वीडियो में घर के अंदर पानी भरा हुआ नजर आ रहा है, तो कुछ वीडियोज ऐसे भी हैं जिनमें लोग बारिश में फुल मौज-मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखकर लोगों दंग रह गए हैं। चलिए जानते हैं क्या है पूरे वीडियो में...
बाढ़ आए पर दावत न जाए
इंटरनेट पर जो वीडियो वायरल हुआ है। उसमें देखा जा सकता है कि तेज बारिश के चलते पूरा शादी का हॉल पानी-पानी हो गया है। हॉल में इतना ज्यादा पानी भरा हुआ है कि किसी का आना-जाना नामुमकिन लग रहा है लेकिन इसके बाबजूद बारातियों को दावत खाने की इतनी जल्दी है कि वो एक-दूसरे को गोद में उठा-उठाकर हॉल के अंदर ले जाते दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं बाढ़ जैसे माहौल में भी मेकअप करके दावत का लुत्फ उठाने के लिए जा रही हैं। ऐसी स्थिति में भी इतना सज-धजकर जाना देखकर यूजर्स हंसते-हंसते लोटपोट हो गए हैं और जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। देखें वीडियो...
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ChapraZila नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। जिसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि सड़क से लेकर शादी हॉल तक इतना अधिक पानी भरा हुआ है कि वहां से पार होना बेहद मुश्किल है। लोग पानी से तरबतर होने के बाद भी शादी हॉल में जाना नहीं छोड़ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि ज्यादातर लोग अपनी पत्नियों को गोदी में उठाकर शादी हॉल के अंदर ले जा रहे हैं। वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा गया है, 'भले ही बाढ़ क्यों ना आ जाए पर भोज नहीं छूटना चाहिए, ये जज़्बा कायम रहे।'