AC ब्लास्ट की घटना पर नहीं लग रही लगाम, जानें क्यों हो रहे हैं हादसे?
AC Blast Reason
Trending
RP Raghuvanshi
15 Nov 2025 04:54 AM
Trending
RP Raghuvanshi
15 Nov 2025 04:54 AM
AC Blast Reason : देशभर के कई इलाकों से लगातार एसी ब्लास्ट की घटना (AC Blast Incidents) सामने आती जा रही है। एसी फटने की घटना ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है। जहां एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी झुलसा रही है तो वहीं दूसरी तरफ एसी जान की दुश्मन बनती जा रही है। जरा सी ठंडक पाने के लिए लोग दिन भर अपने घरों में एसी चला रहे हैं जिसकी वजह से आग लगने की घटना लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है।
AC Blast Reason
जहां एक तरफ AC पूरे घर को चंद मिनटों में एकदम ठंडा कर देती है वहीं आजकल एसी घर को ठंडा करने की बजाय धुंआ-धुंआ कर दे रही है। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना। लोग चंद घंटों के लिए सुकून पाने के कारण दिन भर एसी चलाकर हवा खाते हैं। जिसकी वजह से AC गर्म होकर Blast हो जाता है। अगर आपके घर में भी एसी है और आप उसे लगातार चला रहे हैं तो बात जान पर बन सकती है। आज हम आपको बताएंगे कि यदि आप भी दिन भर एसी चलाकर रखते हैं तो आपको एहतियात का खास ख्याल रखना है। चलिए जान लेते हैं AC में क्यों आग लगती है और इससे कैसे बचाव करें?
AC में क्यों लगती है आग?
वोल्टेज का कम रहना या लगातार उतार-चढ़ाव होना।
AC के अंदर कंडेंसर पर गंदगी, धूल की परत जमा होना।
एसी से बाहर निकलने वाली हवा के मार्ग में अवरोध।
निर्धारित समय पर सर्विस न कराना।
खराब गुणवत्ता वाले केबल और प्लग का इस्तेमाल।
गलत गैस का इस्तेमाल।
लगातार AC का चलते रहना।
क्या सावधानी बरतें?
अधिक लोड लेने वाले उपकरणों को एक साथ न चलाएं।
अगर आप भी भीषण गर्मी से बचने के लिए AC का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इस बात का खास ख्याल रखना है कि एसी चलाते समय कम लाइट का इस्तेमाल करें।
एसी का वायर घर के दूसरों तारों से अलग ही लगाएं।
AC चलाने के दौरान वाशिंग मशीन व इंडक्शन को चलाने से बचें।
एसी का तापमान 24 पर रखें, यह सबसे आदर्श स्थिति है।
एक वक्त पर एक ही AC का इस्तेमाल करें।
उपयोग हो रही बिजली के मुताबिक लोड बढ़ाएं।
वायरिंग ठीक करवाएं, आईएसआई मार्क का वायर ही प्रयोग करें।
हर दो महिले में सर्विस जरूर करवाएं ताकि एसी के अंदर जमी गंदगी साफ हो जाए।
विंडो एसी को धूप से बचाने के लिए उसके ऊपर फाइबर शेड लगाएं।
AC चलाते समय इस बात का ध्यान रखें कि एसी की हवा कमरे से बाहर न जाए।