shaadi.com ने दहेज कैलकुलेटर का विकल्प पेश किया,चकराये लोग !
Shaadi.com Dowry Calculator
Trending
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:02 PM
Trending
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:02 PM
Shaadi.com Dowry Calculator : भारत में दहेज को लेकर लोगों की चाहत कभी कम नहीं होती। सब जानते हैं कि दहेज कितनी बड़ी कुरीती है लेकिन फिर भी शादी में दहेज लेने के लिए सबका मन ललचा जाता है । ऐसे में shaadi.com ने अब आपके लिए दहेज कैलकुलेटर यानी Dowry Calculator का विकल्प पेश किया है । shaadi.com कि इस तरह की पहले से सोशल मीडिया में बवाल मच गया । लोग इसको लेकर बहुत से कमेंट कर रहे हैं। लोग हैरत में पड़ गए है कि shaadi.com क्या दहेज को प्रमोट कर रहा है! लेकिन जब लोगों ने साइट खोलकर देखी तो माजरा कुछ और ही निकला।
shaadi.com ने दहेज कैलकुलेटर यानी Dowry Calculator का दिया विकल्प
आपको कितना दहेज़ मिलेगा ये आप shadicom पर Dowry Calculator यानि दहेज़ कैलकुलेटर से पता कर सकते हैं। फोटो पर लिखा है की आप कितने दहेज़ के लायक हैं और shadi com की तरफ से ये एक बहुत अच्छा स्टेप लिया गया है। लेकिन शादी की वेबसाइट पर पड़ी इस फोटो पर सोशल media पर खूब बवाल मच गया। लोग ये कह रहे हैं की भारत में दहेज लेना और देना कानूनी तौर पर जुर्म है। जिसके लिए आपको जुर्माने के साथ जेल भी जाना पड़ सकता है ।
shadicom दहेज़ को बढ़ावा क्यों दे रहा है
फिर shadicom दहेज़ को बढ़ावा क्यों दे रहा है, लेकिन असल में dowry कैलकुलेटर कुछ और ही है। इंडिया में अब लोग दहेज़ को गिफ्ट बोल कर लेने लगे हैं। बल्कि कुछ जगहों पर तो लोग देखा देखी में दहेज़ लेते हैं, की शर्मा जी के बेटे को 15lakh मिला तो हम 20lakh लेंगे और ऐसे ही कुछ लोगो ने जब मेट्रोमोनियल वेबसाइट पर दहेज कैलकुलेटर को देखने के बाद ये चेक किया कि उन्हें कितना दहेज मिलना चाहिए तो वो हैरान रह गए। दरअसल जैसे ही कोई विजिटर दहेज कैलकुलेटर पर जाकर दहेज कैलकुलेशन के लिए क्लिक करता है. तो उसे दहेज के कारण होने वाली मौतें. और उसके आंकड़े दिखते हैं.
जागरूक करने के लिए शादी डाॅट काॅम द्वारा चलाई जा रही मुहिम
एक परिवार average कितना दहेज देता है. किस राज्य में दहेज के सबसे ज्यादा मामले हैं. कितनों में न्याय मिला है. कितने मामले दर्ज हुए हैं. यह सब दिखाया जाता है. यानी एक प्रकार से कहें तो यह वाकई कोई दहेज कैलकुलेटर
(Shaadi.com Dowry Calculator) नहीं. बल्कि दहेज प्रथा के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए मेट्रोमोनियल वेबसाइट शादी डाॅट काॅम द्वारा चलाई जा रही एक मुहिम है.