Rihanna की परफॉर्मेंस पर जमकर नाचे मुकेश और नीता अंबानी, देखें वीडियो
Arcadia Droptail
Trending
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:55 PM
Trending
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:55 PM
Anant-Radhika Pre-wedding : मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अंनत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चैंट (Radhika Merchant) के प्री-वेडिंग फंक्शन का धमाकेदार आगाज हो गया है। गुजरात के जामनगर गांव में तीन दिनों तक चलने वाले इस ग्रैंड इंवेंट में देश और विदेश की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुई। वहीं कल यानी 1 मार्च को इस इवेंट का फार्स्ट डे था। जहां पॉप सिंगर रिहाना ने अपने कड़क परफॉर्मेंस से आग लगा दी।
अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग में रिहाना ने जमाया रंग
रिहाना (Rihanna Performance) के इस कॉन्सर्ट के कई सारे वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जहां रिहाना अपने पॉपुलर सॉन्ग्स 'वाइल्ड थिंग्स', 'पोर टी अप' और 'डायमंड्स' पर एनर्जेटिक परफॉर्मेंस देती हुई दिख रही है। वहीं रिहाना ने अपने धमाकेदार परफॉर्मेंस से सभी मेहमानों को अपने गानों पर थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये पहली बार है जब रिहाना इंडिया में आकर इस तरह परफॉर्म कर रही थीं।
[video width="720" height="1280" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/03/IGDownloader.App_3314386471198637328.mp4"][/video]
Anant- Radhika pre-wedding
रिहाना के साथ झूमा अंबानी परिवार
वहीं सिंगर ने अनंत और राधिका को शादी की ढेर सारी बधाइयां भी दी। इतना ही नहीं, होने वाले दूल्हा और दुल्हन के साथ रिहाना ने स्टेज पर जमकर डांस भी किया। वहीं अनंत और राधिका सहित पूरा अंबानी परिवार रिहाना के साथ झूमता हुआ नजर आया। इस दौरान सभी काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं इंडियन फैंस सिंगर के इन वीडियोज पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। इंटरनेशल सिंगर के इस जोरदार परफॉर्मेंस को सालों तक याद किया जाएगा।
https://twitter.com/PranavMatraaPPS/status/1763836121421853133
पैप्स के साथ जमकर दिए पोज Anant-Radhika Pre-wedding
वहीं दमदार परफॉर्मेंस देने के बाद रिहाना फौरन अपने देश अमेरिका के लिए रवाना हो गईं है। जामनगर एयरपोर्ट का एक वीडियो सामने आया है, जहां उन्हें शनिवार की सुबह स्टाइलिश अंदाज में स्पॉट किया गया। इस दैरान रिहाना अपने हाथ में एक पेंटिंग कैरी किया हुआ था, जिसपर "थैंक्यू" लिखा था। इसके अलावा सिंगर ने वहां मौजूद सभी पैपराजी के साथ जमकर पोज भी दिया। फैंस को सिंगर का ये चेस्चर खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर रिहाना की जमकर तारीफ हो रही है। Anant- Radhika pre-wedding