अनंत ने ऐसा क्या कहा कि रोने लगे पिता मुकेश अंबानी, देखें वीडियो
Anant Radhika Prewedding
Trending
RP Raghuvanshi
15 Nov 2025 03:53 PM
Trending
RP Raghuvanshi
15 Nov 2025 03:53 PM
Anant-Radhika Prewedding : इन दिनों देश के अरबपतियों में से एक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की प्री वेडिंग के चर्चें देश-विदेश में हो रहे हैं। 1 मार्च से शुरू हुए इस प्री वेडिंग के दौरान एक ऐसा समय आया जब मुकेश अंबानी अपने आंखों से निकलने वाले आंसुओं को रोक नहीं पाए। दरअसल अपने प्री वेडिंग कार्यक्रम के दौरान अनंत और राधिका स्टेज पर आए हुए सभी लोगों का शुक्रिया कर रहे थे। इस दौरान अनंत ने एक स्पीच दी जिसे सुनकर पिता मुकेश अंबानी अपने आंसुओं पर काबू नहीं कर पाए।
स्पीच में क्या बोले अनंत ?
अपनी स्पीच की शुरूआत करते हुए अनंत अबांनी ने सबसे पहले कार्यक्रम में आए सभी मेहमानों को धन्यावाद दिया। उन्होंने कहा “मेरा परिवार मुझे विशेष महसूस कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। मेरा जीवन पूरी तरह से गुलाबों का बिस्तर नहीं रहा है। मैंने कांटों का दर्द सहा है। मुझे बचपन से ही कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा है, लेकिन मेरे पिता और मां ने मुझे कभी महसूस नहीं होने दिया कि मुझे कोई परेशानी हुई है। वे हमेशा मेरे साथ खड़े रहे हैं”।
आगे उन्होंने कहा कि “मैंने बचपन से ही कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना किया है, लेकिन मेरे पिता और मां ने मुझे कभी इसका एहसास नहीं होने दिया। वे हमेशा मेरे साथ खड़े रहे हैं और मेरे मॉम एंड डैड ने मुझे हमेशा यह एहसास दिलाया है कि अगर मैं सोच सकता हूं, तो मैं यह कर भी सकता हूं। मुझे लगता है कि मेरे पिता और मां मेरे लिए यही मायने रखते हैं और मैं हमेशा उनका आभारी हूं।''
[video width="360" height="640" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/03/10000000_383385294453889_1486316075497399484_n.mp4"][/video]
Anant-Radhika Prewedding
यादगार दिन के लिए सभी को किया धन्यवाद
साथ ही अनंत ने इस कार्यक्रम को इतना यादगार बनाने के लिए अपनी मां नीता अंबानी, अपने पिता मुकेश अंबानी, अपनी बहन ईशा अंबानी पीरामल, अपने भाई आकाश अंबानी, अपने जीजा आनंद पीरामल और भाभी श्लोका मेहता को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनके परिवार के सभी सदस्य पिछले दो या तीन महीनों से डेली तीन घंटे से भी कम सो पा रहे हैं। अपनी स्पीच को दौरान अनंत ने अपने बचपन के प्रोजेक्ट के बारे में भी लोगों को बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि आगे आने वाले दिनों में उन्हें कई इस प्रोजेक्ट के बारे में कई नई चीजों के बारे में पता चलेगा।
राधिका को लेकर भी कही प्यारी बातें
अपनी स्पीच में आखिर में अनंत ने अपनी लेडी लव राधिका मर्चेंट के बारे में भी बात की और खुद को 100 प्रतिशत भाग्यशाली बताया कि उन्हें अपनी जिंदगी में राधिका जैसी लड़की मिलीं। उन्होंने यह भी कहा कि वे पिछले सात सालों से एक साथ हैं और अब भी ऐसा लगता है जैसे वे दोनों कल ही मिले थे। उन्होंने कहा कि उन्हें हर दिन उनसे और ज्यादा प्यार हो जाता है। उन्होंने अपनी दादी कोकिलाबेन अंबानी और राधिका के माता-पिता को भी आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद दिया।