Momo बनाने के लिए चाहिए हेल्पर, सैलरी सुन उड़ जाएंगे होश
Momo Shop Offer
Trending
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:45 PM
Trending
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:45 PM
Momo Shop Offer : अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद हर युवा चाहता है कि उसकी जल्द से एक अच्छी नौकरी लग जाए और उसे एक बढ़िया सा पैकेज भी मिल जाए। लेकिन जब उसका वास्तविक दुनिया से सामना होता है तब उन्हें सैलरी की असलियत के बारे में पता चलता है। कई युवाओं को लगता है कि नौकरी कर मिलने वाली सैलरी उनके टैलेंट के आधार पर बहुत कम है। लेकिन एक किस्मत वाला बंदा है, जो बहुत ही जल्दी मोमोज की दुकान से जुड़ने वाला है। अब आप सभी सोच रहे होगी की मोमोज की दुकान से जुड़ने में क्या किस्मत, तो साथियों हाल ही में एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें मोमो की दुकान पर हेल्पर के लिए पोस्ट निकाली गई है। सिर्फ इतना ही नहीं इस हैल्पर की सैलरी भी अच्छी खासी है। जिसे सुनकर आपके हौश उड़ जाएंगे।
Momo Shop Offer
एक्स पर वायरल हो रहा पोस्ट
दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया एक्स के एक यूजर अमृता सिंह ने पोस्ट शेयर की जिसमें एक देसी मोमो की दुकान का विज्ञापन है, इस विज्ञापन को देख कर अच्छी खासी नौकरी करने वाले लोगों की हवाइयां उड़ गई है। उड़े भी क्यों न, आखिर बात ही कुछ ऐसी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस विज्ञापन में हैल्पर की अच्छी खासी मोटी तनख्वाह की पेशकश की गई है। विज्ञापन के मुताबिक, चयनित होने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये महीना दिया जाएगा। इस पोस्ट अमृता ने कैप्शन में लिखा है, अरे यह क्या। मोमो की यह दुकान तो भारत के औसत कॉलेज से भी बेहतर पैकेज ऑफर कर रही है। फिर क्या था। कई यूजर्स को यह विज्ञापन देखकर ऐसी मिर्ची लगी कि उन्होंने फौरन अपना-अपना हाल-ए-दिल बयां करना शुरू कर दिया।
https://twitter.com/puttuboy25/status/1777359890752942547?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1777359890752942547%7Ctwgr%5E315f15aaa682a0eb0e56bac0d4e4cb1f4bb4cf5f%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Ftrending%2Fmomo-shop-offers-rs25000-salary-for-helper-job-public-says-better-package-than-college-2541401.html
सामने आई रोचक कमेंट्स
अमृता के इस पोस्ट पर एक यूजर ने मजाकिया लहजे में कमेंट किया है, मैं तो भैया अप्लाई करने जा रहा हूं। पढ़-लिखकर भी इतनी सैलरी नहीं मिल पाई। वहीं, दूसरे का कहना है, दो साल से जॉब कर रहा हूं। पहली तनख्वाह 10 हजार थी। इस ऐड को देखकर लग रहा है कि मोमो की दुकान से ही शुरुआत करनी चाहिए थी। एक अन्य यूजर ने लिखा है, हमारे इलाके में तो प्लंबर भी महीने में 50 हजार कमाते हैं। एक और यूजर का कहना है, ये तो टीसीएस से भी बढ़िया ऑफर दे रहा है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।