नहीं थम रहा डॉली चायवाले का शौक, खरीद डाली लैम्बॉर्गिनी कार
Dolly Chaiwala
Trending
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:45 PM
Trending
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:45 PM
Dolly Chaiwala : चाय बेचने के अपने अनोखे अंदाज के लिए मशहूर 'डॉली चायवाला' को शायद ही कोई होगा जो नहीं जानता होगा। सोशल मीडिया पर अपने रंगीले अंदाज से सुर्खियां बटोरने वाले 'डॉली चायवाला' (Dolly Chaiwala) दिन-ब-दिन इतने मशहूर होता जा रहा है, जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। 'डॉली चायवाला' सोशल मीडिया के जरिए तगड़ी कमाई करके अपने मंहगे-मंहगे शौक पूरे करता है। ऐसे में एक बार फिर 'डॉली चायवाला' अपनी वीडियो के चलते चर्चा का विषय बन गया है।
Dolly Chaiwala
अपने अतरंगी स्टाइल से चाय बेचने वाला Dolly Chaiwala माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स को अपनी टपरी का चाय पिलाकर रातों रात फेमस हो गया है। नागपुर से छोटी सी शुरूआत करने वाला 'डॉली चायवाला' को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। डॉली आए दिन अपने इंस्टाग्राम पर कोई ना कोई वीडियो फैंस के साथ शेयर करता ही रहता है, जिसमें चंद घंटों में लाखों व्यूज आ जाते हैं। हाल ही Dolly Chaiwala की एक वीडियो खूब वायरल हो रही है। जिसमें डॉली लैम्बॉर्गिनी (Lamborghini) जैसी मंहगी कार चलाता नजर आ रहा है।
डॉली ने फिर बटोरी सुर्खियां
सोशल मीडिया यूजर्स Dolly Chaiwala से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी के लिए बेताब रहते हैं। अब ऐसे में डॉली ने लैम्बॉर्गिनी कार खरीदकर फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल डॉली वीडियो में एक शख्स के साथ Lamborghini Car में बैठे बड़े ही स्वैगी अंदाज में कार सड़कों पर दौड़ाते हुए दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब पसंद की जा रही है, वहीं यूजर्स वीडियो को खूब लाइक और शेयर भी कर रहे हैं।
वायरल वीडियो में डॉली जो कार चलाता दिख रहा है। उसकी कीमत हजारों या लाखों की नहीं है बल्कि वो करोड़ो की कार है। अगर बात करें डॉली के कार की कीमत की तो लैम्बॉर्गिनी कार (Lamborghini Car) भारत में करीब 5 करोड़ रूपये की मिलती है। लैम्बॉर्गिनी एक सुपर स्पोर्टस कार होती है जिसमें 5.2 लीटर का V10 इंजन लगा होता है।