'डॉली चायवाला' Rolls Royce के साथ दिखें, यूजर्स ने लगाई कॉमेंट की बाढ़
Dolly Chaiwala
Trending
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:34 PM
Trending
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:34 PM
Dolly Chaiwala : 'डॉली चायवाला' के नाम से मशहूर सुनील पाटिल इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। महाराष्ट्र के नागपुर में अपने एक अलग ही स्वैग के साथ चाय बेचने वाले 'डॉली चायवाला' (Dolly Chaiwala) ने जब से माइक्रोसॉफ्ट फाउंडर बिल गेट्स (Microsoft Founder Bill Gates) को अपने टपरी की चाय पिलाई है, तब से सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है और यूजर्स ने कॉमेंट की बौछार लगा दी है। हाल ही में डॉली रॉल्स रॉयस कार ( Rolls Royce Car) के साथ नजर आ रहे हैं जिसे देखकर यूजर्स की आंखें फटी की फटी रह गई।
Dolly Chaiwala
चाय बेचने के लिए एक अनोखा तरीका इस्तेमाल करने वाले 'डॉली चायवाला' रातों रात फेमस हो गए हैं। डॉली पिछले कुछ सालों से एक अलग स्टाइल के साथ चाय बेचते हैं। वैसे तो डॉली एक साधारण घर से आते हैं लेकिन जब से डॉली ने माइक्रोसॉफ्ट फाउंडर बिल गेट्स को चाय पिलाई है तब से वो काफी फेमस हो गए हैं। डॉली का ऐसे रातों रात मशहूर होने से सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कॉमेंट की बाढ़ लगा दी है। सोशल मीडिया पर हर कोई जानना चाहता है कि Who is Dolly Chaiwala..?
'डॉली चायवाला' की Net Worth
हर रोज 'डॉली चायवाला' सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक चाय बेचते हैं। उनके एक कप चाय की कीमत 7 रु से शुरू है। रिपोर्ट के अनुसार डॉली चायवाला हर दिन 350 से 500 कप चाय बेचकर 3500 से 4000 रुपये कमा लेते हैं। इसके अलावा डॉली चायवाला हर महीने सोशल मीडिया से हजारों रुपये कमा लेते हैं।
रॉल्स रॉयस के साथ दिखे डॉली
'डॉली चायवाला' की पॉपुलैरिटी काफी तगड़ी है। डॉली अक्सर अपने सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करते हैं जो यूजर्स द्वारा खूब पसंद भी किया जाता है। हाल ही में डॉली ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो Rolls Royce के साथ नजर आ रहे हैं। रॉल्स रॉयस के साथ डॉली को देखकर लोग हक्के बक्के हो गए हैं। सोशल मीडिया पर डॉली एक बार फिर चर्चा का विषय बन चुके हैं। वायरल हो रही वीडियों में डॉली "कौन कहता है चाय बेचने वाला रॉल्स रॉयस नहीं खरीद सकता है? वक्त बदलने में वक्त नहीं लगता दोस्तों तुम मेहनत तो करो।" कहते हुए नजर आ रहे हैं।
[video width="324" height="464" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/03/Recording-2024-03-29-155118.mp4"][/video]
प्रधानमंत्री को चाय पिलाने की है ख्वाहिश
'डॉली चायवाला' (Dolly Chaiwala) बिल गेट्स को चाय पिलाने के बाद कहते हैं कि, " मैंने सोचा कि वह विदेश से आया कोई शख्स है इसलिए मुझे उसे चाय पिलानी चाहिए। अगले दिन जब मैं नागपुर वापस गया तो मेरी नजर 'मैंने किसको चाय पिलाया' इस पर पड़ी। सोशल मीडिया पर लोग बातें कर रहे थे। सब कह रहे थे कि मैंने बिल गेट्स को चाय पिलाई है।'' डॉली का कहना है कि उन्होंने साउथ फिल्में देखकर ये स्टाइल सीखी है, साथ ही डॉली की ये ख्वाहिश है कि वो भविष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को चाय पिलाना चाहते हैं।
लगी कॉमेंट की बौछार
कुछ लोगों ने 'डॉली चायवाला' (Dolly Chaiwala) को ट्रोल किया तो कुछ ने डॉली की जमकर तारीफ भी की। डॉली की वीडियो पर लोगों ने कॉमेंट करते हुए कहा है कि, चाय बेचने वाला कुछ भी कर सकता है। दूसरे यूजर लिखते हैं, इंडिया में चायवाला क्या नहीं कर सकता? वहीं तीसरे यूजर का कहना है, मोदी है तो सब मुमकिन है।