नजफगढ़ की सड़कों पर दिखा स्पाइडरमैन कपल, पुलिस ने छीनी शक्ति
Delhi Viral video
Trending
RP Raghuvanshi
13 Nov 2025 05:42 AM
Trending
RP Raghuvanshi
13 Nov 2025 05:42 AM
Delhi Viral video : आजकल सोशल मीडिया पर फैमस होने का बुखार लोगों के सिर चढ़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर छाने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हो रहे है। कोई इंस्टाग्राम पर रील बनाकर फेमस होना चाहता है तो कोई यूट्यूब पर शॉर्ट वीडियो अप्लोड कर रहा है। सोशल मीडिया पर फैमस होने केलिए कुछ लोग तो अच्छे कंटेंट बनाकर लोगों का दिल जीत रहे हैं। लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो फैमस होने के चक्कर में कैसी भी वीडियो बना रहे हैं। कोई मेट्रो में अश्लील हरकत करते हुए वीडियो बना रहा है तो कोई बाइक पर खतरनाक स्टंट कर रहा है। सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कपल स्पाइडर मैन का कॉस्ट्यूम पहनकर बाइक बाइक पर स्टंट करते नजर आ रहे है। पुलिस ने स्फाइटरमैन बने युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्फाइटरमैन की शक्तियों को नष्ट कर दिया है।
Delhi Viral video
तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को स्पाइडर मैन नजफगढ़ पार्ट-5 के नाम से बनाया गया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स ने स्पाइडर मैन का कॉस्ट्यूम पहनकर बाइक पर स्पाइडर वुमन के आने का इंतजार कर रहा है। स्पाइडर वुमन के आने के बाद दोनों बाइक पर घूमने के लिए निकल जाते हैं। जिसके बाद स्पाइडरमैन कपल पूरे शहर में घूमते हुए वीडियो बनवाते हैं। इस दौरान स्फाइटरमैन कपल में से किसी ने हेलमेट नहीं पहना हुआ है। स्फाइटरमैन बना शख्स खतरनाक स्टंट भी कर रहा है, बाइक में मिरर नहीं है। इतना ही नहीं पुलिस चालान ना काट सके इसके लिए स्फाइटरमैन ने बाइक से नंबर प्लेट भी हटा दिया था।
आप भी देखें स्पाइडरमैन कपल की ये वीडियो
कौन है ये स्पाइडरमैन कपल
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस मामले स्पाइडरमैन कपल की तलाश में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि स्पाइडर मैन का कॉस्ट्यूम पहनकर घूमने वाले शख्स का नाम आदित्य वर्मा है। 20 वर्षीय आदित्य नजफगढ़ के मकसूदाबाद कॉलोनी में रहता है। उसके पीछे बाइक पर स्पाइडर वुमन के कॉस्ट्यू में बैठने वाली लड़की का नाम अंजलि है जो 19 वर्षीय है और नजफगढ़ के गोपाल नगर में रहती है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
फिलहाल पुलिस ने दोनों स्पाइडर की पहचान करते हुए मामले में अनेक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। स्पाइडरमैन बने बाइक चालक पर बिना मिरर, बिना लाइसेंस, खतरनाक ड्राइविंग और नंबर प्लेट के बिना बाइक चलाने के लिए विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।