इस शहर के लोग नंगे पांव जाते हैं होटल और ऑफिस, जाने वजह
Barefoot Walking
Trending
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:46 AM
Trending
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:46 AM
Barefoot Walking : आज-कल के दौर में हर दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई वीडियो वायरल होकर चर्चा का विषय बन ही जाता है। जिसे देखकर लोगों का हैरान होना या फिर हंसत-हंसते, लोट-पोट होना तो तय है। ऐसे में इन दिनों ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड (Australia and New Zealand) का एक अजीबो-गरीब वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग बेहद हैरान हो गए हैं और उस बात पर अमल भी करने लगे हैं।
Barefoot Walking
घर के अंदर नंगे पैर (Barefoot Walking) चलना आम बात है और ज्यादातर लोग घर के अंदर नंगे पैर ही चलते हैं। आपने अक्सर लोगों को घर के अलावा घास के ऊपर भी बिना चप्पल के चलते हुए देखा होगा लेकिन क्या हो? जब लोग सड़कों पर भी नंगे पैर चलने लगे। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों ने कमेंट सेक्शन पर सवालों की बौछार कर दी है। दरअसल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के लोग बिना जूते-चप्पल के नंगे पैर ही ऑफिस जा रहे हैं। इस कदर लोगों को सड़कों पर नंगे पैर चलते देख लोग दंग रह गए हैं। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के लोगों का ऐसा मानना है कि खाली पैर चलना हमारे सेहत लिए बेहद फायदेमंद होता है। चलिए जान लेते हैं खाली पैर चलने के क्या-क्या फायदे हैं?
खाली पैर चलने से पैरों की मसल्स और लिगामेंट्स काफी मजबूत हो जाते है और इससे पीठ के नीचले हिस्से को अच्छा सपोर्ट मिलता है। नंगे पैर चलने से पैर बेहतर स्थिति में रहते हैं। जिससे एड़ियों पर कम जोर पड़ता है और हिप्स, घुटने और पीठ में दर्द की समस्याएं कम होने लगती है।
नींद की समस्या होती है कम
आज के दौर में ज्यादातर लोग नींद की समस्या से जूझ रहे हैं जिसके चलते वो पूरी-पूरी रात सही से सो नहीं पाते हैं। ऐसे में आपको नंगे पांव चलना चाहिए क्योंकि नंगे पैर चलने से मेंटल हेल्थ पर अच्छा प्रभाव पड़ता है जिससे नींद अच्छी आती हैं।
चिंता होती है कम
आज-कल की दौड़-भाग जिंदगी ने ज्यादातर लोगों को परेशान कर रखा है ऐसे में लोग हर समय टेंशन में रहते हैं। ऐसा माना जाता है कि नंगे पांव चलना (Barefoot Walking) ब्रेन पर स्टिमुलेटिंग इफेक्ट डालता है जिससे एंग्जायटी और स्ट्रेस लेवल कम हो जाता है। खाली पैर चलने से हमारे पैर प्रकृति को अच्छे से महसूस कर सकते हैं जिससे हमारी मेंटल हेल्थ बेहतर होने लगती है।