केजरीवाल की हार का जश्न मना रही आतिशी! वायरल वीडियो पर भड़के यूजर्स
CM Atishi
Trending
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:36 PM
Trending
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:36 PM
CM Atishi : दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद, जहां आम आदमी पार्टी (AAP) को करारी हार का सामना करना पड़ा वहीं मुख्यमंत्री आतिशी अपनी कालकाजी सीट बचाने में सफल रहीं। इस जीत के बाद आतिशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ मस्ती से झूमती हुई नजर आ रही हैं। आतिशी की मस्ती के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर ताने दे रहे हैं।
कार्यकर्ताओं के साथ डांस करती दिखीं आतिशी
जानकारी के मुताबिक, आतिशी का यह वीडियो रोड शो के दौरान का है जिसमें वह अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ डांस करती दिख रही हैं। वीडियो में आतिशी की खुशी साफ-साफ नजर आ रही है। आतिशी का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें यूजर्स मिले-जुले कमेंट्स कर रहे हैं। जहां एक ओर यूजर्स आतिशी को बधाई दे रहे हैं वहीं दूसरी ओर कुछ यूजर्स आतिशी के डांस को लेकर कड़ी निंदा कर रहे हैं।
एक यूजर ने वायरल वीडियो पर कमेंट कर लिखा यह 'जीरो टीम स्पिरिट' का उदाहरण है। दूसरे यूजर ने लिखा, जब पार्टी चुनाव हार गई है तो जश्न मनाने का क्या मतलब है। तीसरे यूजर ने लिखा, आतिशी अपनी पार्टी के मुख्य नेता अरविंद केजरीवाल की हार का जश्न मना रही हैं। चौथे यूजर ने लिखा, आतिशी आम आदमी पार्टी की हार को भूलने के लिए डांस कर रही हैं, जबकि एक अन्य यूजर का कहना है कि, 'आग लगे बस्ती में, हम अपनी मस्ती में' जैसा कुछ लग रहा है।
जीत के बावजूद हो रही आतिशी की निंदा
हालांकि, आतिशी ने कालकाजी सीट पर बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को 3521 वोटों से हराकर जीत दर्ज की लेकिन फिर भी उनकी पार्टी की हार और बाकी नेताओं के हार के बीच उनका जश्न कुछ लोगों को बेहद आपत्तिजनक लगा। बता दें कि, दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से आम आदमी पार्टी को केवल 22 सीटें मिलीं, जबकि बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत हासिल की।