AC की ठंडक बन सकती है जान की दुश्मन, भूलकर भी न करें ये गलतियां
AC Using Tips & Tricks
Trending
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 08:11 AM
Trending
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 08:11 AM
AC Using Tips & Tricks : देशभर के कई इलाकों में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाती हुई नजर आ रही है। तपती-बढ़ती गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। ऐसे में गर्मी जंगलों से लेकर इंसानों तक को जलाती हुई नजर आ रही है। हमेशा लोगों से भरी रहने वाली सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। गर्मी का विकराल रूप देख लोग अपने-अपने घरों में छिप गए हैं। तपती गर्मी, चुभती धूप ने इंसानों से लेकर पक्षियों तक को मौत के घाट उतार दिया है। गर्मी के इस प्रचंड रूप में कई जगहों पर भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। ऐसे में बसों से लेकर AC तक जलने की खबरें सामने आ रही है जिसने लोगों के दिल में खौफ पैदा कर दिया है।
AC Using Tips & Tricks
जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। गर्मी के इस कहर में कई जगहों पर AC में आग लगने की घटना सामने आ चुकी है। तेज गर्मी से बचने के लिए अगर आप भी AC का इस्तेमाल करते हैं तो आपको AC से जुड़ी कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए ताकि आप किसी अनहोनी का शिकार होने से बचे रहें। चलिए जान लेते हैं कि AC का इस्तेमाल करने से पहले और बाद में क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए?
AC में क्यों लगती है आग?
वोल्टेज का कम रहना या लगातार उतार-चढ़ाव होना।
एसी के अंदर कंडेंसर पर गंदगी, धूल की परत जमा होना।
एसी से बाहर निकलने वाली हवा के मार्ग में अवरोध।
निर्धारित समय पर सर्विस न कराना।
खराब गुणवत्ता वाले केबल और प्लग का इस्तेमाल।
गलत गैस का इस्तेमाल।
लगातार एसी का चलते रहना।
क्या सावधानी बरतें?
अधिक लोड लेने वाले उपकरणों को एक साथ न चलाएं।
अगर आप भी भीषण गर्मी से बचने के लिए AC का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इस बात का खास ख्याल रखना है कि एसी चलाते समय कम लाइट का इस्तेमाल करें।
एसी का वायर घर के दूसरों तारों से अलग ही लगाएं।
AC चलाने के दौरान वाशिंग मशीन व इंडक्शन को चलाने से बचें।
एसी का तापमान 24 पर रखें, यह सबसे आदर्श स्थिति है।
एक वक्त पर एक ही AC का इस्तेमाल करें।
उपयोग हो रही बिजली के मुताबिक लोड बढ़ाएं।
वायरिंग ठीक करवाएं, आईएसआई मार्क का वायर ही प्रयोग करें।
हर दो महिले में सर्विस जरूर करवाएं ताकि एसी के अंदर जमी गंदगी साफ हो जाए।
विंडो एसी को धूप से बचाने के लिए उसके ऊपर फाइबर शेड लगाएं।
AC चलाते समय इस बात का ध्यान रखें कि एसी की हवा कमरे से बाहर न जाए।