दिल्ली मेट्रो में अनोखी अनाउंसमेंट सुन यात्री हुए लोट-पोट
Delhi Metro
TRENDING NEWS
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:19 PM
TRENDING NEWS
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:19 PM
Delhi Metro : अब तक आपने दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में नाच-गाना और सीट के लिए लड़ते-झगड़ते, एक-दूसरे के बाल नोंचते लोगों के ही वीडियो देखे होंगे, लेकिन हाल ही में वायरल हो रहे इस अनाउंसमेंट के वीडियो ने तो गर्दा ही उड़ा दिया। इस बार देश की राजधानी की मेट्रो में कुछ ऐसा हुआ है, जिसे सुनकर दिल्ली मेट्रो में सफर कर रहे कुंवारे लड़कों के चेहरे खिल उठे। दिल्ली मेट्रो में हुई इस अनोखी और मजेदार अनाउंसमेंट ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। इस अनाउंसमेंट ने ना केवल यात्रियों को हंसने पर मजबूर किया, बल्कि खासतौर पर अविवाहित लड़कों के लिए एक दिलचस्प मैसेज भी दिया। यह दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में सफर कर रहे लोगों के लिए एक नया अनुभव लेकर आई, जिससे सफर के दौरान एक पॉजिटिव माहौल बन गया।
कुंवारे लड़कों के लिए अनाउंसमेंट
इस अनाउंसमेंट में कुंवारे लड़कों को टार्गेट किया गया। अनाउंसमेंट में कहा गया कि ""कुंवारे दोस्तों, अगर आप अपनी जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं, तो जीवनसाथी.कॉम आपके लिए है।" यह सुनकर मेट्रो में बैठे सभी लोग हंसने लगे। यह अनाउंसमेंट ना केवल मनोरंजन कर रहा है, बल्कि एक मजेदार तरीके से जीवनसाथी ढूंढने का संदेश भी दे रहा है।
यात्रियों का हुआ मनोरंजन
जीवनसाथी.कॉम (Jeevansathi.com) के इस अनोखे प्रमोशन ने ना केवल यात्रियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया, बल्कि मेट्रो में सफर कर रहे लोगों को भी खुश किया। ऐसे मोमेंट्स मेट्रो यात्रा को और मजेदार बना देते हैं, खासकर जब लोग अपनी रोजमर्रा की भागदौड़ से थोड़ी राहत पाते हैं। इस प्रकार के फनी अनाउंसमेंट्स मेट्रो के माहौल को हल्का और मजेदार बनाते हैं, जिससे यात्री एक दूसरे के साथ हंसने-मुस्कुराने लगते हैं।
क्या थी अनाउंसमेंट
दिल्ली मेट्रो के अंदर हुई पहली अनाउंसमेंट में लोगों से यह अनुरोध किया जाता है कि 'मेट्रो में नाच-गाना न करें, सीधा जीवनसाथी.कॉम पर आए और अपनी शादी में नाचने का मौका पाए। ' दूसरी अनाउंसमेंट में कहा जाता है कि, 'अगले स्टेशन के दरवाजे दाईं तरफ खुलेंगे और क्रिकेट फैंस जैसे लॉयल पार्टनर जीवनसाथी.कॉम पर मिलेंगे।' तीसरी अनाउंसमेंट में सीट न मिलने से जुड़ी अनाउंसमेंट में कहा जाता है कि, 'कुंवारे पुरुष यात्रियों को अगर सीट न मिली ही तो जीवनसाथी.कॉम पर आए, हम आपको मंडप पर बैठने का मौका देंगे।'
सोशल मीडिया पर चर्चा
यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर रहे हैं और इस पर मजेदार टिप्पणियाँ कर रहे हैं। कई लोगों ने इसे अपनी स्टोरीज में पोस्ट किया है, जिससे और भी लोग इसकी चर्चा करने लगे। यह घटना न केवल मेट्रो के यात्रियों के लिए मजेदार थी, बल्कि ऑनलाइन प्लेटफार्म पर भी चर्चा का विषय बन गई है। इस तरह के अनाउंसमेंट्स का एक सकारात्मक प्रभाव भी होता है। जो यात्रियों को एक-दूसरे से जुड़ने का मौका देते हैं, जिससे मेट्रो की यात्रा को अधिक सुखद और यादगार बनाया जा सके। दिल्ली की भागदौड़ भरी जिंदगी में, ऐसे छोटे-छोटे क्षण बहुत मायने रखते हैं।