यूट्यूब को पछाड़ सकता है एलन मस्क का ये नया ऐप, होगा भरपूर मनोरंजन
X TV App Launch
टेक्नोलॉजी
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:57 PM
टेक्नोलॉजी
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:57 PM
X TV App Launch: दुनिया के सबसे अमीर आदमी टेस्ला के सीईओ और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क किसी न किसी वजह से चर्चा में बनें रहते है। अब उन्होंने टीवी की दुनिया में धमाल मचाने का प्लान बना लिया है। दरअसल एलन मस्क यूट्यूब को पछाड़ने के लिए एक नया एप लेकर आ रहे है। जिसका उन्होंने टीचर भी लॉन्च किया है।
क्या है एलन मस्क का नया ऐप?
मिली जानकारी के अनुसार एलन मस्क यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स को टक्कर देने के लिए टीवी ऐप (X TV App) को जल्द ही लोगों के लिए लॉन्च करने वाले है। इस बात की जानकारी @XNews हैंडल द्वारा दी गई। बता दें कि एक्स न्यूज हैंडल पर X TV का 10 सेंकेंड का टीजर भी रिलीज किया गया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही स्मार्ट टीवी के लिए X TV ऐप लॉन्च किया जाएगा।
आपको बता दें कि X की सीईओ लिंडा याकारिनो ने भी इस खबर की जानकारी देते हुए लिखा कि छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक एक्स सब कुछ बदल रहा है। अब हम जल्द ही X TV ऐप के साथ आपके टीवी पर रियल टाइम और एंटरटेनिंग कंटेंट आने वाला है। इसी के साथ लिंडा ने एक्स टीवी की खूबियों के बारे में भी सूचना दी है। यह टीवी बड़ी स्क्रीन पर यूजर्स को बेहतरीन और मजेदार एक्सपीरियंस देगा। एक्स ने इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी किसी तारीख की घोषणा नहीं की है, हालांकि अपनी पोस्ट में 'जल्द आ रहा' जरूर लिखा है। इस ऐप के जरिए यूजर्स को अपने मोबाइल के कंटेंट को टीवी पर कास्ट करने की भी सुविधा दी जाएगी। X TV App Launch
https://twitter.com/lindayaX/status/1782771479383622004
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।