ChatGPT और Gemini को टक्कर देगा ये नया AI चैटबॉट, इंसानों जैसी है समझ!
Claude-3 Chatbot
टेक्नोलॉजी
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 09:28 AM
टेक्नोलॉजी
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 09:28 AM
Claude-3 Chatbot: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी AI टेक्नोलॉजी तेजी से बढ़ रही है। दुनियाभर की कई कंपनियां AI प्रॉडक्ट्स पर काम कर रही है, और उसे लॉन्च करते जा रही है। जिसमें सबसे पहले ChatGPT ने लॉन्च होकर तहलका मचा दिया था। उसके बाद गूगल ने भी Gemini को लाकर ChatGPT को टक्कर दी थी। वहीं अब इन को कंप्टीशन देने के लिए एक और चैटबॉट सर्विस की शुरुआत हो गई है, जिसका नाम Claude-3 है।
मार्केट में आया नया एआई मॉडल
Claude-3 को भी अमेरिका की ही एक AI स्टार्ट-अप कंपनी ने लॉन्च किया है। इस कंपनी का नाम एंथ्रोपिक पीबीसी (Antrhopic PBC) है। कंपनी ने एक नया AI जेनरेटिव टूल लॉन्च किया है, जिसे लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स (LLMs) पर बनाया गया है। कंपनी ने इस चैटबॉट को लॉन्च करते हुए दावा किया है कि यह ओपनएआई के चैटजीपीटी और गूगल के जेमिनी से ज्यादा अच्छा चैटबॉट है। उसके आगे के चैटजीपीटी और गूगल का जेमिनी फैल हो सकता है। कंपनी ने लॉन्च के वक्त दिखाया कि इस चैटबॉट ने एक नहीं बल्कि बहुत सारे टेक्निकल बेंचमार्क पर जेमिनी और चैटजीपीटी दोनों को पीछे छोड़ दिया। आइए हम आपको इस चैटबॉट की खास बाते बताते हैं।
Claude-3 Chatbot
तीन अलग-अलग आर्ट मॉडल्स
कंपनी ने इस चैटबॉट को तीन अलग-अलग आर्ट मॉडल्स में पेश किया है। इनमें Claude 3 Opus, Claude 3 Sonnet, और Claude 3 Haiku का नाम शामिल है। कंपनी ने अपने आधिकारिक एक्स (पुराना नाम ट्विटर) अकाउंट से एक डेटा शेयर करते हुए लिखा है कि, ये नेक्स्ट जेनरेशन के एआई मॉडल्स हैं, और इन्होंने रिज़नींग, मैथ्स, कोडिंग, मल्टीलिंग्वल अंडरस्टैंडिंग और विज़न के मामले में एक नया बेंचमार्क सेट किया है। इन आंकड़ों में देखा जा सकता है कि Claude 3 के तीनों एआई मॉडल्स ने ओपनएआई के जीपीटी-4 और जीपीटी-3.5 के साथ-साथ जेमिनी 1.0 अल्ट्रा और जेमिनी 1.0 प्रो को भी अपनी-अपनी कैटेगरी में पीछे छोड़ दिया है।
https://twitter.com/AnthropicAI/status/1764653830468428150
Claude-3 की खास बातें
कंपनी ने अपने पोस्ट में Opus AI के बारे में बताया कि, यह सबसे इंटेलीजेंट मॉडल है, जो लगभग इंसानों की तरह सोचने और समझने में सक्षम है। यह बहुत सारे मुश्किल काम भी कर सकता है। कंपनी ने अपने दूसरे मॉडल Claude-3 Haiku के बारे में बताया कि यह इंटेलीजेंस कैटेगरी में मार्केट का सबसे असरदार मॉडल है। बहुत सारे बड़े और मुश्किल कामों के लिए इसकी स्पीड सॉनेट क्लाउड 2 और क्लाउड 2.1 की तुलना में 2 गुना तेज है, जबकि ओपस की स्पीड पुराने मॉडल्स जितनी ही है। कंपनी ने बताया कि यह मॉडल पिछले मॉडल्स की तुलना में बायोलॉजिकल और साइबर-रिलेटेड चीजों की ज्यादा जानकारियां रखता है, इसलिए इसकी समझ भी काफी बेहतर है और यह लगभग इंसानों की तरह ही काम कर सकता है। Claude-3 Chatbot
देश-विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।