iPhone यूजर्स के लिए व्हाट्सएप में आया ये शानदार फीचर
WhatsApp iPhone
टेक्नोलॉजी
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:18 PM
टेक्नोलॉजी
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:18 PM
WhatsApp iPhone : आइफोन यूजर्स के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल व्हाट्सएप ने iPhone यूजर्स के लिए एक शानदार फीचर्स पेश किया है, जिसका नाम पासकी (Passkeys) की है। खास बात यह है कि इस फीचर के फोन में आने के बाद मेटा के एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप यानी व्हाट्सएप के यूज़र्स लॉगिन के लिए iPhone बायोमेट्रिक्स - यानी, फेस आईडी (Face ID) या टच आईडी (Touch ID) - या अपने फोन के पासकोड का इस्तेमाल कर सकते है।
iOS डिवाइस में भी आया पासकी फीचर
आपको बता दें इनमें से एक विकल्प व्हाट्सएप पहले से ही आईओएस ऐप को अनलॉक करने के लिए सपोर्ट करता है, लेकिन अब व्हाट्सएप द्वारा जारी किया जा रहा पासकी सपोर्ट इसे आपको एक बेहतरीन एक्सपीरियंस देने वाला है। बता दें कि मेटा ने एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए पासकी सपोर्ट अक्टूबर 2023 में ही जारी करना शुरू कर दिया था, और उसके करीब 6-7 महीने के बाद कंपनी ने आईओएस डिवाइस के लिए भी इस फीचर पेश करना पड़ा। अगर आपके डिवाइस में पासकी सपोर्ट नहीं आया है, तो आप अपने फोन का अपडेट कर सकते हैं और उसके बाद ही पासकी सपोर्ट मिलता है।
https://twitter.com/WhatsApp/status/1783169135221846430
WhatsApp iPhone
पासकी फीचर क्या है?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंटरनेट के जमाने में डिवाइस और डिवाइस में मौजूद ऐप्स की सुरक्षा बेहद जरूरी हो गई है। इसी सुरक्षा को देखते हुए कंपनियां पासकी सपोर्ट सर्विस पेश करती है। पासकी कॉन्फिगरेशन लॉग-इन प्रक्रिया को ज्यादा बेहतर बनता है। पासकी सपोर्ट सर्विस को चालू करने के लिए 6 अंकों के कोड की भी जरूरत नहीं होती है। दऱअसल पासकी का इस्तेमाल करने के बाद यूज़र्स अपने डिवाइस की मौजूदा सिक्योरिटी ऑथेंटिकेशन तरीके जैसे आईफोन के लिए फेस आईडी, टच आईडी या पासकोड का यूज करके अपने प्रोफाइल में सिक्योरिटी के साथ लॉग-इन कर सकते है।
पासकी को ऐसे करे चेक
अगर आपके पास आइफोन है तो पासकी का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपने फोन में इस फीचर को चेक करें। व्हाट्सएप का पासकी फीचर चेक करने के लिए आपको Settings > Account > Passkeys में जाना पड़ेगा। हालांकि, ध्यान रखें कि दुनियाभर के सभी आईओएस डिवाइस में पासकी फीचर नहीं आए है, इसमें सभी आइफोन में यह फीचर आने में थोड़ा टाइम लगेगा। WhatsApp iPhone
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।