भारत में लॉन्च हुआ पेटीएम का ये बॉक्स, आएगा बड़े काम
Paytm UPI
टेक्नोलॉजी
RP Raghuvanshi
14 Nov 2025 04:58 AM
टेक्नोलॉजी
RP Raghuvanshi
14 Nov 2025 04:58 AM
Paytm UPI: भारत ने पेटीएम के लिए एक नया साउंडबॉक्स लॉन्च किया है, जो बड़े कमाल का है। इसकी सबसे बड़ी खसियात यह है कि इसे टैप-टू-पे का इस्तेमाल करके क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट कर सकते है। साथ ही इसकी बैटरी 10 दिनों तक काम करती है।
Paytm UPI
आपको बता दें कि पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा इस बात की जानकारी देते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने इस पोस्ट में UPI साउंडबॉक्स के बारें में बताया है कि कैसे यह क्रेडिट और डेबिट कार्ड की पेमेंट को भी एक्सेप्ट कर सकता है। खास बात है कि लॉन्च हुए दोनों ये दोनों साउंडबॉक्स डिवाइसेज पूरी तरह से मेड-इन-इंडिया है।
https://twitter.com/vijayshekhar/status/1782365316317954055
पेटीएम ने लॉन्च किया नया साउंडबॉक्स
मिली जानकारी के अनुसार इस लेटेस्ट साउंड बॉक्स को कंपनी नोएडा स्थित फैक्ट्री में बनवा रही है। शेखर शर्मा कहना है कि उनकी फैक्ट्री हर दिन 10 हजार साउंड बॉक्स तैयार हो सकते है। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में बताया कि ये एडवांस साउंड बॉक्स बेहतर साउंड क्वालिटी और बैटरी लाइट आ रहे हैं। इन्हें भारतीय कंडीशन के मुताबिक डिजाइन किया गया है। वहीं इसकी बैटरी 10 दिन का बैकअप देती है। इसी के साथ ही ये हाई स्पीड 4G नेटवर्क सपोर्ट करता है। मार्केट में इस सैंडबॉक्सेस की Google SoundPod और PhonePe के साउंड बॉक्स से हैं।
Paytm UPI
POS मशीन का भी काम करेगा नया साउंडबॉक्स
सबसे मजेदार बात यह है कि नया पेटीएम साउंडबॉक्स अब एक एम्बेडेड एनएफसी (NFC) रीडर के साथ आता है जिसका इस्तेमाल किसी भी क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या एनएफसी-समर्थित एंड्रॉइड स्मार्टफोन से पेमेंट एक्सेप्ट कर सकता है। पेटीएम के इस नए साउंडबॉक्स का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि इसको रखने के बाद किसी भी व्रिकेता को पीओएस (POS) मशीन रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि उसका काम भी पेटीएम का नया साउंडबॉक्स कर देगा।Paytm UPI
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।