इस वजह से जल्द ही अपना बोरिया-बिस्तर समेटेगा वनप्लस? हुए बुरे दिन शुरू
One Plus Down
टेक्नोलॉजी
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:52 PM
टेक्नोलॉजी
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:52 PM
One Plus Down : भारत में वनप्लस जब आया था, तो हर किसी के अंदर इस ब्रांड का फोन और स्मार्ट टीवी लेने का क्रेज बढ़ गया था। लेकिन अब चाइनीज ब्रांड वनप्लस की हालत खराब होती जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के प्रोडक्शन यूनिट लगातार बंद हो रहे है। पिछले साल खबर थी कि भारत में वनप्लस ने स्मार्ट टीवी का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। उसके बाद स्मार्ट टीवी और मॉनिटर की बिक्री पर भी रोक लगा दी थी। वहीं अब एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें कहा जा रहा है कि वनप्लस भारत से अपना बोरिया-बिस्तर समेट सकता है? आइए जानते है क्या है सच्चाई...
बंद किया इन यूनिट का प्रोडक्शन
एक रिपोर्ट के मुताबिक वनप्लस ने अपनी वेबसाइट से टीवी और डिस्प्ले सेक्शन को रिमूव कर दिया है। साथ ही टीवी सेक्शन को पूरी तरह से हटा दिया गया है। हालांकि कुछ वनप्लस स्मार्ट टीवी ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर उपलब्ध हैं। आपको बता दें कि वनप्लस स्मार्ट टीवी ने भारत में साल 2019 एंट्री मारी थी। वही मॉनिटर को दिसंबर 2022 में लॉन्च कर दिया गया था। इन्हीं चीजों को आधार बनाकर वनप्लस ने इंडिया से भगने की खबर को हवा दी है। हालांकि वनप्लस ने आधिकारिक तरीके से स्मार्ट टीवी और मॉनिटर के बिजनेस को भारत में बंद करने का ऐलान नहीं किया है।
One Plus Down
सरकार के रडार पर वनप्लस
आपको बता दें कि वनप्लस केंद्र सरकार की रडार पर है। वनप्लस पर भारत में वित्तीय फ्रॉड करने का आरोप लगा हुआ है। इस मामले में ED का दावा था कि वनप्लस गलत तरीके से भारत से बाहर पैसा भेजता है। इसके अलावा कंपनी पर टैक्स चोरी के कई आरोप भी लगे है। ऐसे में चाइनीज कंपनी सरकार के निशाने पर बनी हुई है।
स्मार्टफोन मार्केट में वनप्लस के हालात ठीक नहीं
स्मार्टफोन के शेयर मार्केट की बात करें तो भारत में वनप्लस का मार्केट शेयर काफी नीचे है। साल 2023 के IDC के आंकड़ों के मुताबिक भारत में वनप्लस का मार्केट शेयर करीब 4.6 फीसद है। अगर इसे सरल शब्दों में समझें, तो वनप्लस भारत के टॉप 5 स्मार्टफोन ब्रांड में नहीं शामिल है। बता दें कि वनप्लस के मोबइल फोन को शुरुआत दौर में आईफोन के टक्कर पर माना जाता था। लेकिन कार्ल पेई के निकलने के बाद वनप्लस ब्रांड की हालत बतर होती जा रही है। वनप्लस ब्रांड के स्मार्टफोन की क्वॉलिटी में कोई खास इजाफा देखने को नहीं मिला है। साथ ही इनोवेशन के मामले में भी वनप्लस पुरानी ब्रांड वैल्यू के हिसाब अपने फोन बेच रहा है। One Plus Down