Instagram पर आया खास फीचर, अब आपकी प्रोफाइल पिक्चर पर सुनाई देगा गाना
Noida News
टेक्नोलॉजी
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:24 AM
टेक्नोलॉजी
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:24 AM
Instagram New Feature : आज के टाइम हर कोई इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करता है। कई लोग तो ऐसे है जो इंस्टाग्राम पर कंटेंट क्रिएटर है, उसी से तगड़ी कमाई कर रहे है। अगर आप भी इंस्टाग्राम पर रहते है तो आपको इसपर आने वाला नया फीचर बेहद पंसद आने वाला है। दऱअसल अब तक आप इंस्टाग्राम पर फोटो, स्टोरी और रील्स पर गाना लगा कर पोस्ट करते थे। अब इंस्टाग्राम नया फीचर लेकर आया है जो काफी मजेदार है।
क्या है इंस्टाग्राम का नया फीचर?
आपको बता दें कि इंस्टाग्राम अपने यूजर्स को और स्मार्ट बनाने के लिए एक और शानदार फीचर लेकर आया है, जिसमें आप स्टोरी और रील्स की तरह अपनी प्रोफाइल पिक्चर में भी गाना लगा सकते है। इसके लिए आपको प्रोफाइल पिक्चर पर गाना सेट करना होगा और अपनी प्रोफाइल की सेटिंग में ये ऐड करना होगा।
इंस्टाग्राम की DP पर ऐसे लगाएं गाना
अगर आप अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पिक्चर पर गना लगाना चाहते है तो इसके लिए पहले अपनी प्रोफाइल को ओपन करें। फिर इसके बाद एडिट प्रोफाइल के ऑप्शन पर जाएं, यहां थोड़ा नीचे स्क्रॉल करेंगे तो आपको म्यूजिक का ऑप्शन नजर आएगा। इसके लिए आपको स्क्रीन पर बहुत सारे गानों की लिस्ट नजर आएगी। आप चाहें तो सर्चबार में गाना लिखकर सर्च कर सकते हैं। इसमें अपनी पंसद का कोई भी गाना लगा सकते हैं। इसके बाद जब भी कोई आपकी प्रोफाइल पर आएगा या ओपन करेगा तो उसे मजेदार गाना सुनने को मिलेगा।
अब आप सोच रहे होंगे कि ये ऑप्शन आपकी प्रोफाइल पर क्यों शो नहीं हो रहा है? तो बता दें कि आगर आपको इस फीचर का मजा लेना है, तो एक बात का ध्यान रखें कि आपको ये मजेदार ऑप्शन तभी मिलेगा जब आपका इंस्टाग्राम अपडेटेड होगा। इसलिए आप इंस्टाग्राम को पहले अपडेट जरूर कर लें।