सरकार का बड़ा कदम, इस वजह से 28,200 फोन होंगे ब्लॉक
Cyber Fraud
टेक्नोलॉजी
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 04:42 AM
टेक्नोलॉजी
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 04:42 AM
Cyber Fraud : आजकल साइबर क्राइम और साइबर फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे है। इन्हीं मामलों पर नकेल कसने के लिए भारत सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन की ओर से एक आदेश जारी हुआ है, जिसमें कहा गया है कि 28,200 मोबाइल को ब्लॉक कर दिया जाएगा। इन फोन के साथ इस्तेमाल होने वाली 2 लाख SIM Card का भी दोबरा वेरिफिकेशन किया जाने का आदेश है।
Cyber Fraud
आपको बता दें कि इस काम को डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन ( DoT ), मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स और राज्य पुलिस एक साथ मिलकर कर रही है।दरअसल सरकार साइबर क्राइम और फाइनेशियल फ्रॉड में गलत तरीके से इस्तेमाल होने वाले टेलिकॉम रिसोर्स पर रोक लगाना चाहती है। इस पार्टनरशिप की मदद से साइबर फ्रॉड के नेटवर्क को तोड़ना है, साथ ही डिजिटल दुनिया से होने वाले खतरे को रोकना है।
28,200 मोबाइल का हुआ गलत इस्तेमाल
खबरों के मुताबिक मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स और राज्य पुलिस ने मिलकर इस बाच का खुलासा किया है कि 28,200 मोबाइल यूनिट्स का साइबर फ्रॉड में मिस यूज किया गया है। DoT ने एनालाइज किया और आगे बताया कि 20 लाख नंबर का इन हैंडसेट में इस्तेमाल किया जा चुका है। इसके बाद DoT ने पूरे भारत के टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर को 28,200 मोबाइल हैंडसेट ब्लॉक करने का आदेश जारी कर दिया है। इसी के साथ तुरंत 20 लाख मोबाइल कनेक्शन का रिवेरिफिकेशन करने के लिए कहा गया है।
Cyber Fraud
पेश हो चुका है डिजिटल इंटेलीजेंस प्लेटफॉर्म (DIP)
आपको बता दें कि इससे पहले मार्च 2024 में केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव एक डिजिटल इंटेलीजेंस प्लेटफॉर्म (DIP) को पेश किया था, जो अलग-अलग स्टेक होल्डर्स के बीच में कॉर्डिनेशन के काम करता है। इसमें सरकार, फाइनेशियल संस्था जैसे बैंक और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य फाइनेशियल फ्रॉड और साइबर क्राइम में टेलीकॉम रिसोर्स का गलत तरीके से यूज करने पर रोक लगाना चाहती है। Cyber Fraud