अब Google सर्च करने के लिए देने होंगे पैसे! कंपनी करने वाली है बड़ा बदलाव
Google New Update
टेक्नोलॉजी
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 02:49 PM
टेक्नोलॉजी
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 02:49 PM
Google New Update : जब भी हमारे मन में कोई भी सवाल आता है, तो हर कोई जल्दी से उसे Google पर सर्च करने लगता है। जिसके बाद कुछ ही मिनटों में सवाल का जवाब आपके पास होता है। लेकिन अब गुगल अपने इस फीचर में कुछ बदलाव करने वाला है। दरअसल अब तक Google ने अपनी इस सर्विस को लोगों के लिए फ्री रखा है, इसी से उसके रेवेन्यू का सबसे बड़ा हिस्सा आता है। वहीं जल्द गुगल अपनी इस पॉलिसी में बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। आपको बता दें कंपनी 'प्रीमियम' फीचर्स पर चार्ज लगाने का सोच रही है। यह 'प्रीमियम' फीचर्स कुछ और नहीं बल्कि जनरेटिव AI से आने वाले रिजल्ट्स होंगे।
किया जा सकता है ये बदलाव
आपको बता दें कुछ समय पहले ही कंपनी ने गूगल सर्च के साथ जनरेटिव AI का स्नैपशॉट फीचर एक्सपेरिमेंटल लॉन्च किया था। लॉन्च हुए इस फीचर की मदद से यूजर्स को गूगल पर सर्च किए टॉपिक के बारे में AI सर्च रिजल्ट्स से ऊपर दिखाता है। AI सर्च किए गए टॉपिक की एक समरी यूजर्स को दिखाता है। जिसमें अब कंपनी बदलाव चाहती है। अगर Google की ओर से कुछ इस तरह का बदलवा किया गया, तो यह पहली बार होगा की कंपनी अपने सर्च इंजन पर यूजर्स से पेमेंट या चार्ज लेगी।
ChatGPT से बिगाड़ गया Google का खेल ?
जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि गूगल सर्च से कंपनी की ज्यादा ही कमाई होती है, लेकिन ChatGPT के आ जाने के बाद से कंपनी के बिजनेस पर असर पड़ा है। इस प्लेटफॉर्म को लॉन्च हुए लगभग डेढ़ साल हो चुके हैं और अब कंपनी अपने बिजनेस मॉडल में एक बड़े बदलाव करने का सोच रही है। इससे यह बात भी साफ हो जाएगी कि कंपनी AI को लेकर किस दिशा में सोच रही है। Google उन विकल्पों को ढूंढ रहा है, जिससे मार्किट में नए आए AI फीचर्स को प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के साथ जोड़ा जा सके। कंपनी Gemini AI असिस्टेंट का फीचर पहले से ही Gmail और डॉक्स के साथ दे रही है। मिली जानकारी के मुताबिक इंजीनियर्स इस टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे हैं, लेकिन कंपनी एक्जीक्यूटिव्स अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं ले पाए हैं। हालांकि, कंपनी का ट्रेडिशनल सर्च इंजन पहले की तरह ही फ्री रहेगा। वहीं अब कंपनी सब्सक्राइब करने वाले यूजर्स को भी ऐड दिखाने की सोच रही है।
सर्च से होती है Google की बड़ी कमाई
आपको बता दें कि Google ने सर्च और सर्च से जुड़ने वाले सभी ऐड्स की मदद से पिछले साल कुल 175 अरब डॉलर की कमाई की थी। यह आंकड़ें कंपनी की कुल कमाई का आधे से ज्यादा हिस्सा है। यहीं वजह है कि कंपनी अपने सर्च के जरिए आने वाले पैसे को बचाने के बारे में सोच रही है। ChatGPT के लॉन्च होने के बाद से ही गूगल के लिए यह प्लेटफॉर्म एक चैलेंज बन गया है। देखा गया है कि ChatGPT बहुत से सवालों के बिलकुल सही और तेजी से जवाब दे देता है। ऐसे में कई लोग गूगल की जगह AI पर अपने सवालों को सर्च करना शुरू कर रहे हैं, जो कंपनी के लिए सबसे बड़ा डर बना हुआ है। Google ने पिछले साल मई में AI पावर्ड सर्च इंजन पर काम शुरू किया था। हालांकि, ब्रांड इस एक्सपेरिमेंटल फीचर को मेन सर्च इंजन पर जोड़ना नहीं चाहता है।