Google ने यूजर्स को दी बड़ी खुशखबरी, मिलेंगे ये जबरदस्त फीचर्स
Google
टेक्नोलॉजी
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:55 PM
टेक्नोलॉजी
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:55 PM
Google New Feature : दुनियाभर के लोग गूगल (Google) का इस्तेमाल करते हैं ऐसे में मशहूर टेक कंपनी गूगल (Google) लगातार अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स तैयार करती रहती है। जिसके लिए Users को बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में Google को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है जिसे सुनकर यूजर्स काफी खुश हो गए हैं।
Google New Feature
हर सवाल का जवाब रखने वाले Google का इस्तेमाल करोड़ों लोग करते हैं। ऐसे में जानी-मानी टेक कंपनी गूगल (Famous Tech Company Google) ने यूजर्स को एक बड़ी खुशखबरी देते हुए अपने खास ऐप गूगल वन (Google One) में एक बड़े बदलाव का ऐलान किया है। अगर आप भी Google One का इस्तेमाल करते हैं तो ऐसे में आपको बेहद जल्द एक बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है।
Google करने जा रहा है बड़ा अपडेट
ऐसा कहा जा रहा है कि 15 मई 2024 से Google One में बड़ा बदलाव किया जाएगा जिसकी जानकारी यूजर्स को ईमेल के जरिए दी जाएगी। हलांकि गूगल का नया अपडेट केवल पैसे देने वाले कस्टमर्स के लिए ही होगा। खबरों की मानें तो गूगल की तरफ से ये कंफर्म किया गया है कि आने वाले दिनों में यूजर्स को सभी डिवाइस में एडिटिंग फीचर (Editing Feature) दिया जाएगा। Google आने वाले कुछ दिनों में यूजर्स को जल्द ही मैजिक इरैजर और पोर्ट्रेट लाइट जैसे फीचर्स दे सकती है लेकिन इन फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए आपके डिवाइस में गूगल फोटोज का होना बेहद जरूरी है।
Users को मिलेगी ये सुविधा
Google की तरफ से इस बात की घोषणा भी की गई है कि आने वाले दिनों में ज्यादातर यूजर्स को मैजिक एडिटर टूल फीचर (Magic Editor Tool Feature) दिया जाएगा। हालांकि पहले से मिल रहे कुछ फायदों में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। खास बात तो ये है कि यूजर्स को 100 GB से अधिक की क्लाउड स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा यूजर्स को अपने परिवार के 5 सदस्यों के साथ क्लाउड स्टोरेज (Cloud Storage) को शेयर करने की सुविधा भी मिलेगी।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।