गूगल क्रोम दे रहा है पेड सर्विस, जानें क्या होगा फायदा?
Google Chrome Paid Version
टेक्नोलॉजी
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:39 AM
टेक्नोलॉजी
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:39 AM
Google Chrome Paid Version: गूगल क्रोम का इस्तेमाल हर कोई करता है, क्योंकि इस प्लेटफ़ॉर्म पर आपको ब्राउज़िंग की सेवा फ्री मिलती है। लेकिन अब इसमें कुछ बदलाव किया गया है। जिसे आपकी जेब से कुछ पैसे खर्च हो सकते है। इसलिए अगर आप भी गूगल क्रोम का यूज करते हो तो यह खबर आपके लिए है, दरअसल गूगल क्रोम ने फ्री और पेड ऑप्शन्स का एक नया एंटरप्राइज़ प्रीमियम वर्ज़न लॉन्च किया है, जो काफी मजेदार होने वाला है।
गूगल का पेड वर्ज़न
आपको बता दें कि गूगल क्रोम एंटरप्राइज़ प्रीमियम एक पेड सर्विस रहेगी, इसलिए इसमें यूज़र्स को कुछ अलग फीचर्स मिलते हैं। गूगल के मुताबिक क्रोम का यह नया और पेड वर्ज़न यूज़र्स को मैलवेयर स्पाइवेयर और फिशिंग अटैक जैसे अन्य साइबर अटैक्स से पूरी प्रोटेक्शन देगा। जैसा कि क्रोम के इस वर्ज़न के नाम से ही पता चलता है, कि यह ज्यादातर उन संगठनों, उद्यमों और व्यवसायों के लिए ज्यादा उपयोगी हो सकता है, जो अपनी डेटा सिक्योरिटी के लिए ज्यादातर थर्ड पार्टी सॉफ्टवेयर पर निर्भर रहते हैं। दऱअसल गूगल कोम की यह सर्विस एंटीवायरस या एंटी-मैलवेयर के एप्लिकेशन्स के साथ अनावश्यक ब्राउज़र पर निर्भर रहने, उन्हें डाउनलोड करने की जरूरत को खत्म करने के लिए बनाई गई है। इसलिए गूगल क्रोम ने अपने ब्राउज़र के अंदर ही डेटा प्रोटेक्शन टूल पेश कर दिया है।
Google Chrome
गूगल वर्कस्पेस से जुड़ा होगा पेड वर्ज़न
बता दें कि, इस फीचर्स की उपलब्धता पेड वर्ज़न के मॉडल्स पर निर्भर करेगी। फ्री कोर मॉडल में डेटा हानि की रोकथाम और मैलवेयर डीप स्कैनिंग जैसे जरूरी टूल्स नहीं मिलेंगे, जबकि गूगल क्रोम के प्रीमियम वर्ज़न में ये सभी सिक्योरिटी टूल्स के फीचर्स मौजूद आपोक आसानी से मिल जाएंगे। वो भी बिना किसी रुकावट के सर्विस प्रदान करने के लिए क्रोम एंटरप्राइज़ अन्य एंटरप्राइज़ सॉफ़्टवेयर जैसे गूगल वर्कस्पेस (Google Workspace) देगा। इसके अलावा क्रोम एंटरप्राइज किसी संगठन के आईटी विभाग को कर्मचारियों की मशीनों पर इंस्टॉल किए गए सभी क्रोम ब्राउज़रों को मैनेज करने की सुविधा देता है, जिसमें उनके द्वारा इंस्टॉल किए गए एक्सटेंशन और उनके वेब ऐप्स तक का एक्सेस हैं।
Google Chrome Paid Version
पेड वर्ज़न की कीमत कितनी है?
बता करें गूगल क्रोम के एंटरप्राइज़ प्रीमियम एंटरप्राइज़ेस की कीमत की तो यह आपको $6 यानी लगभग 500 प्रति curvs की रेट पर मिल जाएगा। अब गूगल क्रोम का नया वेब वर्ज़न आम यूज़र्स के लिए उपलब्ध है, जिसका अर्थ है कि उद्यम और व्यवसाय अब क्रोम एंटरप्राइज प्रीमियम की वेबसाइट के माध्यम से इसके बारे में पूछताछ कर सकते हैं और अपने बिजनेस डेटा को पूरी तरह से सिक्योर करने के लिए गूगल क्रोम का पेड वर्ज़न खरीद सकते हैं। Google Chrome
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।