Flipkart शुरू करने जा रहे है नई सर्विस,15 मिनट में होगी डिलीवरी
Flipkart Order Scam
टेक्नोलॉजी
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:00 PM
टेक्नोलॉजी
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:00 PM
Flipkart New Service: अगर आप भी फ्लिपकार्ट का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट अपने यूजर्स के लिए बड़ी लॉन्चिंग की तैयारी करने वाला है। दरअसल फ्लिपकार्ट अपनी नई सेवा ‘Flipkart Minutes’ लॉन्च करने जा रहा है, जिसकी सेवा 15 जुलाई को शुरु हो सकती है। इस नई सेवा के तहत कंपनी ने 15 मिनट में डिलीवरी करने का दावा किया है, Flipkart Minutes के तहत, कस्टमर्स को 10 हजार से ज्यादा प्रोडक्ट्स को लिस्ट कर सकता है।
Flipkart New Service
फ्लिपकार्ट शुरू करने जा रहा है नई सेवा
आपको बता दें कि इसमें ताजा सब्जियाँ, डेयरी उत्पाद, किराना सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू उपयोग के सामान, स्वास्थ्य संबंधी प्रोडक्ट्स और रोजाना जरूरतों की चीजों के साथ- साथ अन्य सामान को भी शामिल किया गया है। इससे पहले साल 2021 में कंपनी ने फ्लिपकार्ट क्विक भी लॉन्च किया था, जो 90 मिनट की डिलीवरी का दावा करता था, लेकिन ये कमयाब नहीं हो पाया।
अगले महीने हो सकती है बड़ी लॉन्चिंग
एक रिपोर्ट के मुताबिक, Flipkart इस सेवा को पहले बड़े शहरों से शुरू कर सकता है। फिर धीरे-धीरे इसे छोटे शहरों तक भी पहुचाया जा सकता है। Flipkart का यह नया प्लेटफार्म ऑनलाइन शॉपिंग को एक नए मुकाम पर ले जाएगा और ग्राहकों को और भी बेहतर सेवा देगा। Flipkart New Service