Flipkart Sale हुई शुरू, इन चीजों पर मिल रही है बंपर छूट
Filpcart
टेक्नोलॉजी
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:41 AM
टेक्नोलॉजी
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:41 AM
Flipkart Big Upgrade Days Sale: अगर आप आईफोन का कोई अन्य प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए फ्लिपकार्ट ने एक धमाकेदार सेल निकालने जा रही है। दरअसल फ्लिपकार्ट पर Flipkart Upgrade Days सेल लाइव हो गई है, जो 15 मार्च तक चलने वाली है। इस सेल में आपको अलग-अलग प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें एप्पल के प्रोडक्ट खरीद कर आप अपने हजारों रुपये बचा सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन एप्पल प्रोडक्ट्स पर इस वक्त ऑफर मिल रहा है।
Apple MacBook Air M1
एप्पल की ये मैकबुक एक लाख रुपये में लॉन्च हुई थी, जो कि अब 31 हजार 910 रुपये की छूट पर मिल रही है। कीमत की बात करें तो अब इसका प्राइस 67 हजार 990 रुपये है। इसके अलावा अगर आप आईसीआईसीआई या एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजेक्शन से खरीदते हैं तो 3500 रुपये की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं, जिसके बाद आपको मैकबुक की कीमत 64 हजार 490 रुपये पड़ेगी।
Flipkart Big Upgrade Days Sale
Apple 2nd-gen Airpods
इन एयरपॉड्स की कीमत वैसे तो 12 हजार 900 रुपये है, लेकिन अभी 4 हजार 401 रुपये की छूट के साथ यह अब 8 हजार 499 रुपये में मिल रहे हैं। अगर आप बैंक ऑफर का लाभ उठाते हैं तो आपके 1500 रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी यानी सभी ऑफर्स के बाद ये एयरपॉड्स आपको 6, 999 रुपये में मिलेंगे।
Apple Watch Series 9
एप्पल की इस वॉच सीरीज पर 8 हजार 901 रुपये की छूट मिल रही है। खरीदार एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का यूज कर EMI भुगतान पर 2 हजार रुपये की छूट पा सकते है, जिससे वॉच की कीमत 30 हजार 999 रुपये तक कम हो जाती है।
Apple iPhone 15
आईफोन 15 पर भी फ्लिपकार्ट सेल में बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया यह फोन अब 13,401 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट पर मिल रहा है। अगर आप एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का यूज कर EMI भुगतान पर खरीदते हैं तो 1500 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इसके बाद आईफोन 15 की कीमत 64 हजार 999 रुपये रह जाएगी।
Apple iPad 9th Gen
इसके अलावा अगला एप्पल प्रोडक्ट Apple iPad 9th जेनरेशन है, जो कि फ्लिपकार्ट सेल में 7 हजार 901 रुपये की छूट के साथ मिल रहा है। अब इस आईपैड की कीमत 24 हजार 999 रुपये हो गई है। इसके साथ ही बैंक ऑफर का लाभ उठाने पर आप इसे 23 हजार 499 रुपये में खरीद सकेंगे। Flipkart Big Upgrade Days Sale