एलन मास्क के X पर आया ये खास फीचर, जानें इसका फायदा
TWIITER
टेक्नोलॉजी
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:16 AM
टेक्नोलॉजी
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:16 AM
Elon Musk: एलन मस्क ने जब से ट्विटर को अपने हाथों में लिया है, तब से वह अपने इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार नए और अनोखे प्रयोग करते रहते है। इस बार उन्होंने एक और नया प्रयोग करते हुए एक्स(X) में एक नया फीचर जोड़ा है। जो एक्स(X) प्रेमियों को काफी पसंद आने वाला है। दरअसल अब एक्स(X) पर आप लंबे-लंबे आर्टिकल्स भी लिख पाएंगे। जैसे आप फेसबुक और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर करते हो।
एक्स में पोस्ट कर पाएंगे आर्टिकल्स
आपको बता दे कि दुनियाभर के बहुत सारे यूज़र्स की यह समस्या रही है कि उन्हें एक्स पर लंबे कंटेंट वाले पोस्ट को शेयर करने का मौका नहीं मिलता है। अगर उन्हें लंबा पोस्ट करना होता है, तो एक्स के पोस्ट में थ्रेड्स को जोड़-जोड़ कर बहुत सारे अलग-अलग पोस्ट करने पड़ते हैं। एलन मस्क ने इस समस्या का हल ढूंढ लिया है।
दरअसल कंपनी ने अपने एक बयान में इस नए फीचर की जानकारी देते हुए बताया है कि अब यूज़र्स एक्स पर लंबे-लंबे कंटेंट वाले आर्टिकल्स को भी आसानी से पोस्ट कर सकते है। इन आर्टिकल्स में भी यूज़र्स को हेडलाइन और सब-हेडलाइन के साथ-साथ बोल्ड, इटैलिक, स्ट्राइकथ्रू, बुलेट पॉइंट और नंबर लिस्ट जैसे कई टेक्स्ट फॉर्मेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा यूज़र्स एक्स पर लिखने वाले आर्टिकल्स में फोटो, वीडियो या किसी लिंक को भी अटैच कर पाएंगे। एक्स का यह फीचर काफी हद तक वर्डप्रेस और लिंक्डन से मिलता-जुलता है, जिनपर यूज़र्स ऐसे ही आर्टिकल्स को पोस्ट कर पाते हैं।
Elon Musk
जानें कौन लोग इस्तेमाल कर सकते है ये सुविधा
आपको बता दें कि आर्टिकल पोस्ट होने के बाद एक नए टैब में आपको प्रोफाइल के साथ-साथ आपके फॉलोवर्स के प्रोफाइल पर भी देखने को मिलेगा। लोगों को एक्स पर किया गया पोस्ट एक अलग आइकन और लेयआउट के साथ माइक्रो-ब्लॉगिंग पोस्ट से अलग दिखाई देगा। हालांकि, एक्स की इस नई सर्विस का इस्तेमाल सिर्फ प्रीमियम यूज़र्स ही कर पाएंगे। यूज़र्स को आर्टिकल पोस्ट करने के लिए एक्स का प्रीमियम प्लस सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा। इस सर्विस का मासिक प्लान 1300 प्रति महीना और सालाना प्लान 13,600 रुपये में मिलता है। Elon Musk