ICC टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया को भारी नुकसान ,इस टीम को हुआ फायदा
Cricket
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 05:53 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 05:53 AM
Cricket : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने वार्षिक टेस्ट रैंकिंग की घोषणा कर दी है। ताजा रैंकिंग भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए निराशाजनक खबर है। टीम इंडिया को इस रैंकिंग में एक पायदान नीचे खिसकना पड़ा है, जबकि इंग्लैंड ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए दो स्थान की छलांग लगाई है और अब वह दूसरे स्थान पर काबिज हो गई है।
ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर कायम
ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर से अपना दबदबा बरकरार रखा है। उसने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि वह टेस्ट क्रिकेट की दुनिया में सबसे मजबूत दावेदार है। 126 रेटिंग अंकों के साथ उसने अपना पहला स्थान सुरक्षित रखा है और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी जगह बना ली है। इधर, इंग्लैंड की टीम ने पिछला साल मिलाजुला प्रदर्शन करते हुए बिताया था, लेकिन फिर भी उन्होंने सालभर के प्रदर्शन के आधार पर जबरदस्त सुधार करते हुए सीधे दूसरे स्थान पर कब्जा जमा लिया है। इंग्लैंड की नई रेटिंग अब 113 है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका को हुआ नुकसान
इस ताज़ा रैंकिंग में सबसे बड़ा नुकसान भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों को उठाना पड़ा है। पहले दूसरे स्थान पर काबिज रही दक्षिण अफ्रीका की टीम अब तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, जिसकी रेटिंग घटकर 111 हो गई है। वहीं, भारतीय टीम को एक स्थान की गिरावट के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। टीम इंडिया की मौजूदा रेटिंग अब 105 है।
इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से बदल सकते हैं समीकरण
इस बड़ी खबर के अलावा भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए राहत की बात यह है कि जून के अंत में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज़ होने जा रहा है। यह सीरीज भारत की टेस्ट रैंकिंग सुधरने में मदद कर सकता है। इसके अलावा यहीं से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की भी शुरुआत भी होगी । Cricket :