हार्दिक पांडया ने टीम इंडिया को दिलाई जीत, बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:02 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:02 PM
IND vs BAN 1st T20 Match : भारत ने बांग्लादेश को पहले टी-20 में 7 विकेट से हराया। रविवार रात को ग्वालियर में टीम ने 128 रन का टारगेट 49 गेंद बाकी रहते ही हासिल कर लिया। हार्दिक पंड्या ने सिक्स मारकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। बता दें कि उन्होंने करियर में 5वीं बार विनिंग सिक्स लगाया है। हार्दिक पंड्या ने विराट कोहली को भी पीछे छोड़ा दिया है। वहीं, अर्शदीप सिंह ने टी-20 में 11वीं बार 3 विकेट लेकर युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ा।
हार्दिक पंड्या ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड
विराट कोहली की बुक में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड दर्ज हैं, लेकिन अब रिकॉर्ड की किताब में विराट कोहली की जगह हार्दिक पांड्या ने अपना नाम दर्ज कर लिया है। विराट कोहली इसे कभी हासिल भी नहीं कर पाएंगे क्योंकि उन्होंने इस फॉर्मेट से संयास ले लिया है। ग्वालियर के न्यू माधवराव सिंधिया स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 में 7 विकेट से टीम इंडिया ने जीत हासिल की। हार्दिक पंड्या ने 12वें ओवर में मिड-विकेट की दिशा में छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई। उन्होंने 5वीं बार विनिंग सिक्स लगाया। भारत को छक्का लगाकर जीत दिलाने के मामले में हार्दिक पहले नंबर पर पहुंच गए है। तो वहीं उनके बाद विराट कोहली ने 4 बार भारत के लिए विनिंग सिक्स लगाया है। अब किसी और के लिए इस रिकॉर्ड की बराबरी करना या तोड़ना बहुत ही बड़ा चैलेंज बन गया है।
युवा टीम इंडिया ने बांग्लादेश पर पड़ी भारी
भारत की युवा टीम पहले टी-20 में बांग्लादेश पर भारी पड़ी। टीम इंडिया ने ग्वालियर में खेले गए इस मुकाबले को 49 गेंद रहते ही जीत हासिल कर ली। भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। युवा बॉलिंग अटैक के सामने बांग्लादेश 19.5 ओवर में 127 रन बनाकर ही सिमट गया। भारत ने फिर 11.5 ओवर में 3 ही विकेट खोकर आसानी से टारगेट हासिल कर लिया। IND vs BAN 1st T20 Match