ऐतिहासिक जीत हासिल करने से चूकी Team India, 184 रनों से झेलनी पड़ी हार
IND vs AUS
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 02:38 AM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 02:38 AM
IND vs AUS : मेलबर्न टेस्ट में भारत को हार का सामना करना पड़ा और इस हार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया ने 184 रन से जीत हासिल की, जिसके बाद भारत की WTC (World Test Championship) फाइनल में पहुंचने की राह भी मुश्किल हो गई है। इस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 340 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत हासिल करने में नाकाम रहा और उसकी दूसरी पारी 155 रन पर सिमट गई। यह भारत के लिए एक बड़ी निराशा थी, क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में यह 49वीं बार था जब टीम इंडिया को 300 से ज्यादा रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हार का सामना करना पड़ा।
5 रन पर ही आउट हुए विराट
मेलबर्न टेस्ट में भारत की बल्लेबाजी फ्लॉप रही। यशस्वी जायसवाल ने 208 गेंदों पर 84 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाए, लेकिन उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका। ऋषभ पंत ने 30 रन बनाए, जबकि बाकी सभी बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। रोहित शर्मा 9 रन और विराट कोहली 5 रन पर ही आउट हो गए। केएल राहुल भी लगातार नाकाम होते दिखे, और यह सवाल उठता है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट का उन्हें नंबर 3 पर खिलाने का फैसला सही था या नहीं।
इस बार भी नाकाम रही टीम इंडिया
ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 474 रन बनाए थे और भारत ने 369 रन बनाकर 105 रन की पिछड़ से खेला। इसके बाद, ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 234 रन बनाए और भारत के सामने 340 रन का लक्ष्य रखा। इस टारगेट को हासिल करना टीम इंडिया के लिए MCG (Melbourne Cricket Ground) पर इतिहास रचने जैसा होता, क्योंकि अब तक इस मैदान पर सबसे सफल रन चेज 332 रन का रहा था, लेकिन भारतीय टीम इस बार इसे हासिल करने में नाकाम रही। बता दें कि, भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 9 विकेट हासिल किए लेकिन उनकी मेहनत के बावजूद टीम को जीत नहीं मिली। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस और नाथन लायन ने 6-6 विकेट लेकर भारत के लिए मुश्किलें बढ़ा दीं। IND vs AUS