Cricket : रोहित शर्मा के बचपन के कोच ने संन्यास पर कर दिया बड़ा खुलासा
Cricket
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:02 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:02 PM
Cricket : आईपीएल 2025 के बीच कल 7 मई 2025 का दिन भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक अहम मोड़ बनकर सामने आया। जब रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर फैंस को चौंका दिया। आईपीएल 2025 के बीच अचानक लिया गया यह फैसला ऐसे समय पर आया, जब टीम इंडिया को अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने जाने वाली है। टेस्ट क्रिकेट से पहले रोहित शर्मा 2024 में टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह चुके हैं, वो भी ठीक उसी समय जब भारत ने उनकी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जीता था। अब, भारतीय टीम के 'हिटमैन' कहे जाने वाले केवल वनडे फॉर्मेट में खेलते नजर आएंगे।
2027 वर्ल्ड कप हो सकता है आखिरी पड़ाव
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के कुछ ही समय बाद रोहित शर्मा के बचपन के कोच, दिनेश लाड, ने एक इंटरव्यू में उनकी भविष्य की योजना का खुलासा किया। लाड के अनुसार, रोहित शर्मा की निगाहें अब 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर टिकी हैं। उनका लक्ष्य है कि वह इस मेगा टूर्नामेंट को जीतकर अपने शानदार करियर का समापन करें। कोच दिनेश लाड ने कहा कि - "रोहित का सपना वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतना भी था, लेकिन टीम इंडिया क्वालिफाई नहीं कर पाई। अब 2027 वनडे वर्ल्ड कप उनका अगला बड़ा टारगेट है। मुझे उम्मीद है कि वह उस टूर्नामेंट में भारत को जीत दिलाएंगे और फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहेंगे।
सोच-समझकर लिया गया फैसला
रोहित शर्मा के बचपन के कोच ने उनके अचानक से टेस्ट क्रिकेट से सन्यास से सन्यास लेने पर बड़ा खुलासा किया है। रोहित शर्मा ने अचानक नहीं, बल्कि काफी विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया है। कोच लाड का कहना है कि रोहित ने हर फॉर्मेट को लेकर अपनी भूमिका को अच्छी तरह समझा है। टी20 से हटने के बाद उन्होंने टेस्ट और वनडे को जारी रखा था, लेकिन उम्र, फिटनेस और अगली पीढ़ी को मौका देने की सोच ने उन्हें सबसे लंबे फॉर्मेट से भी पीछे हटने को प्रेरित किया। Cricket :