"एक्सपोर्ट क्वालिटी" बयान पर बवाल, मदन राठौड़ को कांग्रेस ने घेरा
Madan Rathore :
Politics
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:21 PM
Politics
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:21 PM
Madan Rathore : राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ (Madan Rathore) के एक बयान ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। उन्होंने जयपुर में आयोजित बिहार दिवस समारोह के दौरान पार्टी की महिला नेता सुमन शर्मा को "एक्सपोर्ट क्वालिटी" कहकर संबोधित किया, जिसके बाद कांग्रेस ने इस बयान को महिलाओं का अपमान बताते हुए तीखी आलोचना की है। कांग्रेस ने राठौड़ से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।
क्या कहा राठौड़ (Madan Rathore) ने?
मदन राठौड़ (Madan Rathore) ने कहा, “हम बिहार में प्रचार करने जाएंगे। एक्सपोर्ट क्वालिटी हमारे सामने बैठी हैं (सुमन शर्मा की ओर इशारा करते हुए)। मैं उन्हें भी वहां भेजूंगा।”
यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और विपक्ष ने इसे महिला विरोधी टिप्पणी बताया।
कांग्रेस का तीखा हमला
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राठौड़ पर महिला नेता का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “यह बेहद शर्मनाक है। यह बयान बीजेपी की महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।” उन्होंने राठौड़ से बयान के लिए माफी की मांग की है।
राठौड़ (Madan Rathore) ने दी सफाई
विवाद बढ़ता देख मदन राठौड़ (Madan Rathore) ने सफाई दी कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया। उन्होंने कहा, “मेरे कहने का मतलब था कि सुमन शर्मा काबिल नेता हैं। अगर कोई योग्य है तो उसे अन्य राज्यों में भी पार्टी के प्रचार के लिए भेजा जाना चाहिए। ‘एक्सपोर्ट क्वालिटी’ से मेरा आशय उनकी प्रतिभा से था, न कि कोई अपमान।”
उन्होंने यह भी कहा कि सुमन शर्मा बिहार की बेटी, जयपुर की बहू और उनके लिए बहन समान हैं।
बिहार चुनाव की रणनीति के बीच बयान
गौरतलब है कि सितंबर या अक्टूबर में बिहार विधानसभा चुनाव संभावित हैं और सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुटे हैं। बीजेपी भी अन्य राज्यों के चर्चित चेहरों के जरिए बिहार में प्रभाव बढ़ाने की रणनीति बना रही है। ऐसे में राठौड़ (Madan Rathore) का यह बयान चुनावी रणनीति के संदर्भ में आया, लेकिन अब वह विवादों में घिर गया है। Madan Rathore :