Gujrat News : गुजरात की दो दिवसीय यात्रा पर वडोदरा पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर
Foreign Minister Jaishankar reached Vadodara on a two-day visit to Gujarat
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 09:49 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 09:49 AM
वडोदरा। विदेश मंत्री एस. जयशंकर अपनी दो दिवसीय गुजरात यात्रा के तहत शुक्रवार को वडोदरा पहुंचे। इस दौरान वह उन गांवों में जाएंगे, जिन्हें उन्होंने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
गोद लिए गांवों का भी दौरा करेंगे जयशंकर
वडोदरा हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद गुजरात से राज्यसभा सदस्य जयशंकर आदिवासी बहुल नर्मदा जिले के राजपीपला शहर के लिए रवाना हो गए। नर्मदा जिला अधिकारियों द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि जयशंकर शुक्रवार को जिले के चार गांवों का दौरा करेंगे, जिन्हें उन्होंने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिया है। जयशंकर सबसे पहले नर्मदा में तिलकवाड़ा तालुका के व्याधर गांव और गरुड़ेश्वर तालुका के अमदला गांव का दौरा करेंगे। इस दौरान वह लोगों की समस्याएं सुनेंगे और क्षेत्र में अब तक हुई प्रगति के बारे में भी जानकारी लेंगे।
‘मोदी का भारत : एक उभरती शक्ति’ पर व्याख्यान
दोपहर में विश्राम करने के बाद वह जिले के सागबारा के भदोद गांव और देदियापाड़ा तालुका के मालसमोट गांव जाएंगे। जयशंकर शनिवार को राजपीपला शहर के एक कॉलेज में निर्माणाधीन जिम्नास्टिक भवन का निरीक्षण करेंगे। बाद में उनका अहमदाबाद में अनंत राष्ट्रीय विश्वविद्यालय में ‘मोदी का भारत : एक उभरती शक्ति’ पर व्याख्यान देने का कार्यक्रम है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।