Bihar News : जीतन राम मांझी के बेटे ने छोड़ा नीतीश का साथ ,विपक्षी एकता बैठक से पहले लगा झटका
Politics
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:55 PM
Politics
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:55 PM
Bihar News: वर्ष 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव से पहले ही महागठबंधन की बागडोर थामे बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के नेता नीतिश कुमार को उनकी ही कैबिनेट के सदस्य Santosh Suman Manjhi से बड़ा झटका मिला है। नीतिश कैबिनेट में sc-st विभाग को संभालने वाले सदस्य एवं जीतन राम मांझी के पुत्र ने सरकार को इस्तीफ़ा दे दिया है। हालांकि यह इस्तीफ़ा उन्होंने कैबिनेट के वरिष्ठ सहयोगी विजय कुमार चौधरी को दिया है।
पहले से ही लगाई जा रहीं थीं अटकलें
Santosh Suman Manjhi जो कि जीतन राम मांझी के पुत्र हैं और वे मूसहर नामक दलित जति से आते हैं। ऐसे में मांझी समुदाय के पांच प्रतिशत वोट एवं अन्य दलित वर्गों का पूरा झुकाव उनकी पार्टी की तरफ ही रहता है। हालांकि संतोष मांझी का कहना है कि उनकी पार्टी ने अभी महागठबंधन से किनारा नहीं किया है लेकिन उन्हें ऐसा लगता है कि नीतिश कुमार (Bihar News ) उनकी पार्टी को समाप्त करना चाNews हैं।
Bihar News
पिछले अप्रैल महीने में ज़ब वे अमित शाह जी से मिले थे तब भी लोगों ने यह कयास लगाया था कि शायद वे NDA में शामिल होना चाहते हैं लेकिन इन सभी अटकलों को ख़ारिज करते हुए संतोष मांझी ने कहा कि वे दशरथ मांझी को भारत रत्न सम्मान दिलाने के कारण गृहमंत्री से मिलने आये थे। वे अभी गठबंधन में ही शामिल हैं लेकिन अगर सम्मान नहीं मिलता है तो वे बेशक अपनी राहें अलग कर लेंगे।
23 जून को होने वाली थी विपक्षी एकजुटता बैठक
आगामी वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर हर एक राजनितिक गुट में जोरों शोरों से तैयारी चल रही है और इसी के चलते बिहार में भी महागठबंधन की एक बड़ी बैठक 23 जून को होने वाली थी। लेकिन इससे पहले ही नीतिश की अगुवाई में बने इस महागठबंधन के एक अभिन्न अंग Santosh Suman Manjhi ने इस्तीफ़ा (Bihar News) दे दिया है। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी को हराने के लिए करीब छोटे बड़े सभी 19 राजनितिक दल भाग लेंगे जिनमें मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गाँधी, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, एम के स्टालीन और अखिलेश यादव आदि शामिल होने वाले हैं।