Sanjay Singh Expelled: राज्यसभा में हंगामे के बाद, आप नेता संजय सिंह संसद से निष्कासित
AAP आप नेता संजय सिंह
Politics
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:32 PM
Politics
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:32 PM
Sanjay Singh Expelled: राज्यसभा (Rajya Sabha) में मणिपुर (Manipur) को लेकर जबर्दस्त हंगामा हुआ, विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को ज़ोर-शोर से उठाया। इसी बीच आप सांसद (Aap MP) संजय सिंह (Sanjay Singh) को संसद की अवमानना के आरोप में सभापति ने बाकी बचे पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया है। उनके निलंबन के लिए मंत्री पीयूष गोयल ने प्रस्ताव रखा, जिसे ध्वनिमत से स्वीकार कर लिया गया।
संजय सिंह बाकी सत्र के लिए निष्कासित
Sanjay Singh Expelled, नोएडा हिन्दी न्यूज़: आप आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह बाकी बचे सत्र में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, क्योंकि उन्हें राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने संसद की अवमानना के कारण बाकी बचे सत्र के लिए संसद से निष्कासित (Expelled) कर दिया। उन पर आरोप है कि वो सभापति के मना करने के बावजूद भी नारे लगाते हुए सभापति की चेयर तक पहुँच गए।
ग्रेटर नोएडा न्यूज़: जब वो नहीं माने तो पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने उनके खिलाफ निष्कासन का प्रस्ताव पेश किया, जिसे ध्वनिमत से स्वीकार कर लिया गया। इसके बाद सभापति जगदीप धनखड़ ने उन्हें पूरे सत्र के लिए निष्कासित करने का फैसला सुनाया। पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार के इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार होने के बावजूद भी वो इस मुद्दे पर नारेबाजी करते रहे और ऐसा करते-करते चेयरमैन की कुर्सी तक चले गए।
आप ने बताया निर्णय को गलत
Sanjay Singh Expelled: आप नेता सौरभ भारद्वाज ने इस विषय पर बोलते हुए कहा कि ये एक गलत निर्णय है, हम इसका विरोध करते हैं और हम इस निर्णय को चुनौती देंगे। हमारी लीगल टीम इस पूरे मुद्दे पर विचार कर रही है। इसके बाद आगे क्या करना है, इस बारे में निर्णय लिया जाएगा। हम अन्य दलों से भी इस विषय में बात कर रहे हैं।
इस मुद्दे पर हंगामे के बाद संसद स्थगित
Sanjay Singh Expelled, हिन्दी खबरे: इस मुद्दे पर विपक्षी दलों के हंगामे के कारण संसद को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित भी करना पड़ा। संजय सिंह के अलावा सभापति जगदीप धनखड़ ने टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन को भी फटकार लगाई। सांसदों ने तख्तियाँ और बैनर लेकर मणिपुर के मुद्दे पर जमकर शोर-शराबा किया। संजय सिंह के निलंबन के बाद विपक्षी दलों के सांसदों ने इस मुद्दे को लेकर सभापति से मुलाक़ात भी की।