Patna : कभी मिसेज़ इंडिया रहीं, अब बनना चाहती हैं धाकड़ गैंगस्टर, मिलिए पटना की श्वेता झा से!
Political
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:45 PM
Political
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:45 PM
BJP पार्टी की सदस्य और Patna से मेयर पद की प्रत्याशी रह चुकी श्वेता झा चुनाव हारने के बाद अब एक गैंगस्टर बनना चाहती हैं। इस बात का दावा उनके पति चंदन कुमार झा ने खुद किया है। इस दावे को सही साबित करती हुई कुछ फोटोज और रील्स भी दिखायी दे रहीं हैं जिसमें श्वेता हाथ में एके-47 और इंसास राइफल जैसे खतरनाक हथियार लेकर पोज़ देती हुई दिखायी दे रहीं हैं।
Patna
Patna के अगमकुआँ थाने क्षेत्र के भागवत नगर में रहने वाली श्वेता झा भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई हैं और वे पटना नगर से ही मेयर पद के उम्मीदवार के तौर पर भी खड़ी हुई थीं। किन्तु चुनाव हार जाने के बाद उन्होंने एक गैंगस्टर बनने का सपना देख डाला। उनके पति चंदन कुमार झा का कहना है श्वेता के दोस्त अभिषेक यादव ने उन्हें बरगलाया है।
8 महीने पहले हुई दोस्ती ने तोड़ा 15 साल का रिश्ता
क्रिमिनल बनने का सपना देख रहीं श्वेता झा के पति चन्दन कुमार झा ने बताया कि वे पेशे से एक इंजीनियर हैं और 15 साल पहले उनकी शादी श्वेता से हुई थी। लेकिन बीते आठ महीने पहले उनकी पत्नी श्वेता की दोस्ती अभिषेक यादव से हुई जो Patna के ही नगर निगम विभाग में ठेकेदारी का काम करता है। चंदन कुमार ने आगे बताया कि वे दोस्ती में अपनी शादी और पुराने रिश्ते को भूल चुकी हैं। यही कारण है कि अब पिछले दो महीने से वे अपने पति के साथ नहीं रहती हैं। उनके पति चंदन ने श्वेता के दोस्त अभिषेक यादव से अपनी जान को खतरा भी बताया।
15 दिन पहले वायरल हुआ था वीडियो
सरकारी जिप्सी से उतरकर आधुनिक हथियारों को लहराते हुए रील बनाना और फोटो खींचाना, इन सब की भनक ज़ब सरकारी लोगों को लगी तब श्वेता को EOU की तरफ से पूछताछ के लिए भी बुलाया गया। जाँच पड़ताल में यह पता चला की तस्वीरें किसी सरकारी गेस्ट हाउस में खींची गयी हैं।