काम की खबर : NDA और CDS की परीक्षा को लेकर नोएडा मेट्रो ने समय में किया बदलाव
Noida Metro
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:42 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:42 AM
Noida Metro : उत्तर प्रदेश के नोएडा में नोएडा मेट्रो (Noida Metro) में सफर करने वाले यात्रियों को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अगर आप भी नोएडा मेट्रो (Noida Metro) में सफर करते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर आई है। 21 अप्रैल को यूपीएससी (UPSC) के अंदर होने वाली एनडीए और सीडीएस (NDA And CDS) की परीक्षा होने वाली है। रविवार को हजारों परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचने वाले हैं। जिसको देखते हुए नोएडा मेट्रो ने अपने समय में बदलाव किया है। आपको बता दें कि नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (Noida Metro Rail Corporation) नोएडा को ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) से जोड़ती है। ऐसे में एनडीए और सीडीएस (NDA And CDS) की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को राहत मिलेगी।
नोएडा मेट्रो को लेकर आई बड़ी अपडेट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन एक्वा लाइन रविवार को सुबह 8:00 बजे से चलनी शुरू होती है। लेकिन एनडीए और सीडीएस की परीक्षा (NDA And CDS Exam) को देखते हुए नोएडा मेट्रो की तरफ से बड़ा अपडेट जारी किया गया है। रैपिड ट्रांजिट सिस्टम में कुल 21 मेट्रो स्टेशन है जो नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा डिपो तक जाते हैं। जानकारी के अनुसार 21 अप्रैल को एनडीए और सीडीएस की परीक्षा को देखते हुए सरकार की तरफ से एग्जाम देने जा रहे सभी छात्रों को एक बड़ी खुशखबरी देते हुए नोएडा मेट्रो (Noida Metro) की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। परीक्षा को लेकर इस रविवार को नोएडा मेट्रो के टाइम में बदलाव किया गया है। परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्रों पहुंचाने के लिए नोएडा मेट्रो का संचालन हर रोज की तरह ही सुबह 6 से ही शुरु कर दिया जाएगा।
परीक्षा की टाइमिंग
देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर यूपीएससी के अंदर होने वाली एनडीए और सीडीएस की परीक्षा 21 अप्रैल 2024 को आयोजित की जाएगी। संघ लोक सेवा आयोग के द्वारा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 12 अप्रैल 2024 को जारी कर दिया गया था। रविवार को सुबह 8:00 बजे चलने वाली मेट्रो 21 अप्रैल (रविवार) को सुबह 6:00 बजे से चलाई जाएगी। बता दें 15 मिनट के अंतराल में एक्वा लाइन के सभी मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन खड़ी रहेगी ताकि सभी छात्र निर्धारित समय पर परीक्षा देने के लिए अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच सके।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।