सांपों का जहर पिलाने वाले एल्विश की संपत्ति हो सकती है जब्त, ED की खास तैयारी
Elvish Yadav Quits YouTube
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 01:58 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 01:58 PM
UP News : नोएडा की रेव पार्टियों में सांपों के जहर की सप्लाई करने वाले एल्विश यादव से गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 8 घंटे लंबी पूछताछ की है। बताया जा रहा है एल्विश से गायक फाजिलपुरिया के गाने में इस्तेमाल किए गए सांपों के बारे में कई सवाल कि है जिनपर वह चुप्पी साधे बैठा है।
आपको बता दें एल्विश यादव से इससे पहले ईडी अगस्त के महीने में दो बार लंबी पूछताछ कर चुकी है। अब उसके विरुद्ध कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल करने की तैयारी चल रही है। सूत्रों का कहना है कि एल्विश व गायक फाजिलपुरिया की संपत्तियां जब्त करने की तैयार कर रही है। इसके लिए ईडी ने यू-ट्यूब से फाजिलपुरिया व एल्विश की कमाई को लेकर जानकारी भी जुटाई है। फाजिलपुरिया के जिस गाने में सांपों को दिखाया गया था, उस गाने से लगभग 50 लाख रुपये की कमाई की गई है। ईडी ने 8 जुलाई को गायक फाजिलपुरिया से भी लंबी पूछताछ की थी।
ईडी ने एल्विश से किए कई सवाल
बता दें कि ईडी ने तीन दिन पूर्व भी एल्विश को पूछताछ के लिए बुलाया था पर उसने आने में असमर्थता जताते हुए कुछ वक्त मांगा था। एल्विश गुरुवार सुबह ईडी कार्यालय पहुंचा, जहां शाम सात बजे तक उससे कई बिंदुओं पर पूछताछ की गई। आय व संपत्तियों के बारे में भी सवाल-जवाब किए गए। वहीं, हरियाणा के गायक फाजिलपुरिया को लेकर भी कुछ सवाल हुए। फाजिलपुरिया अपने एक गाने में गले में सांप टांगे भी नजर आए थे।
ईडी ने दर्ज किया था मनी लॉन्ड्रिंग का केस
मिली जानकारी के अनुसार ईडी की जांच में सामने आया था कि सांप एल्विश ने उपलब्ध कराए थे। गौतमबुद्धनगर में नवंबर 2023 में रेव पार्टियों में सांपों के जहर की सप्लाई किए जाने को लेकर FIR दर्ज कराई गई थी। ईडी ने FIR को आधार बनाकर मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। UP News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।