UP Election 2022: जिलाध्यक्ष रहे लाल सिंह ने भी छोड़ी बसपा
गौतमबुद्ध नगर
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:12 PM
गौतमबुद्ध नगर
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:12 PM
Noida : नोएडा । नोएडा विधानसभा क्षेत्र (Noida Assembly Constituency) में पार्टी हाईकमान द्वारा गलत प्रत्याशी उतारने से खफा बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत करीब दर्जन भर कार्यकर्ताओं ने पार्टी को अलविदा कह दिया।बता दें कि कल बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी गौतम के अलावा पूर्व जिला सचिव विनय सिंह, पूर्व विधानसभा प्रभारी आजाद नूरानी, मो. हनीफ, मो. दिलशाद सैफी, खुर्रम सिददीकी, मो. जालिम, मो. मोहफिल, मो. मफूल, मो. आरिफ, मो. तोबीस, मो. असफाक ने बसपा का दामन झटक कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
सपा के नोएडा महानगर अध्यक्ष ग्रामीण महेन्द्र यादव की अध्यक्षता में सभी ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।इस बाबत पूछे जाने पर पूर्व जिलाध्यक्ष लाल सिंह गौतम ने बताया कि उनके तथा अन्य सहयोगियों द्वारा बसपा छोडऩे के कई कारण हैं। अभी मैं चुनाव प्रचार में व्यस्त हूं बाद में उन कारणों का उल्लेख करूंगा।