नोएडा में अलग-अलग जगह से दो युवती लापता, सिम कार्ड भी घर छोड़ा
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 08:40 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 08:40 AM
Noida News : नोएडा से अलग-अलग स्थानों से दो किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। मनोज गौशाला राधा कृष्ण मंदिर आश्रम के पास रहने वाली पूजा (काल्पनिक नाम) ने थाना सेक्टर-63 में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी (16 वर्षीय) बेटी 2 जुलाई को घर से बिना बताए चली गई। उन्होंने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला।
सिम व मेमारी कार्ड घर पर छोड़ा
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।वहीं थाना फेस-2 क्षेत्र के सेक्टर-93 में रहने वाली रेखा (काल्पनिक नाम) ने बताया कि उनकी (16 वर्षीय) बेटी नौवीं कक्षा की छात्रा है। बीते दिनों वह घर से स्कूल के लिए गई थी, इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। देर शाम तक वापस न लौटने पर उन्होंने जब स्कूल टीचर से फोन पर बात की तो पता चला कि उनकी बेटी स्कूल नहीं आई थी।
Noida News
रेखा के मुताबिक उनकी बेटी जाने से पहले अपने मोबाइल से सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड निकाल कर घर पर छोड़ गई है। पुलिस का कहना है कि पीडि़तों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और किशोरियों की तलाश की जा रही है। Noida News