विज्ञापन
आगरा रूट पर यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों की जेब पर एक बार फिर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल दरों में बढ़ोतरी की तैयारी शुरू हो गई है।

Noida News : आगरा रूट पर यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों की जेब पर एक बार फिर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल दरों में बढ़ोतरी की तैयारी शुरू हो गई है। सुरक्षा रियलटी ने मौजूदा दरों में 3.5 से 5 प्रतिशत तक वृद्धि का प्रस्ताव यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) को भेजा है, जिस पर अंतिम निर्णय अब प्राधिकरण को लेना है।
कंपनी की ओर से दिए गए तर्क में कहा गया है कि टोल संशोधन का आधार होलसेल प्राइस इंडेक्स (डब्ल्यूपीआई) और कंसेशन एग्रीमेंट के प्रावधान हैं। समझौते के अनुसार हर साल टोल दरों में संशोधन की अनुमति दी गई है। जानकारी के मुताबिक, अक्टूबर 2024 में भी टोल दरों में 3.78 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी। अब एक साल बाद फिर से संशोधन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। Noida News
यमुना एक्सप्रेसवे पर फिलहाल प्रतिदिन लगभग 50 हजार वाहन चलते हैं, लेकिन आने वाले समय में यह संख्या दोगुनी होने की संभावना जताई जा रही है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन के बाद इस रूट पर यातायात दबाव में तेज वृद्धि तय मानी जा रही है। साथ ही यह एक्सप्रेसवे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जुड़ रहा है, जिससे इसकी रणनीतिक अहमियत और ट्रैफिक दोनों बढ़ेंगे। इसके अलावा गंगा एक्सप्रेसवे से लिंक कनेक्टिविटी की योजना भी प्रस्तावित है, जिससे भविष्य में इस कॉरिडोर पर वाहनों की संख्या और बढ़ सकती है। Noida News
यदि 3.5% वृद्धि को मंजूरी मिलती है तो टोल दरें इस प्रकार हो सकती हैं:
* दोपहिया वाहन: 247.5 लगभग 256
* कार/जीप/वैन: 486.75 लगभग 504
* हल्के व्यावसायिक वाहन: 759 लगभग 786
* बस/ट्रक:1542.75 लगभग 1597
(अंतिम मंजूरी के बाद दरों में मामूली बदलाव संभव है) Noida News
यीडा के सीईओ आर.के. सिंह के अनुसार, प्रस्ताव का विस्तृत परीक्षण किया जा रहा है। प्राधिकरण यह सुनिश्चित करना चाहता है कि टोल वृद्धि का असर यात्रियों पर अचानक और भारी न पड़े। इस पर कई दौर की बैठकों की संभावना भी जताई गई है। गौरतलब है कि यमुना एक्सप्रेसवे का निर्माण जेपी इंफ्राटेक ने किया था, जिसे बाद में सुरक्षा रियलटी ने अधिग्रहित कर लिया। मौजूदा समझौते के तहत कंपनी को वर्ष 2048 तक टोल वसूली और रखरखाव का अधिकार प्राप्त है। अब निगाहें यीडा के फैसले पर टिकी हैं जो तय करेगा कि यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर सस्ता रहेगा या यात्रियों को और ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। Noida News
विज्ञापन