नोएडा के प्राइवेट स्कूल में बच्ची से छेड़छाड़ मामले में आया मोड़, घटना को दबाने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:13 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:13 AM
Noida News : दिल्ली से सटे नोएडा शहर के एक प्राइवेट स्कूल से बीते दिन शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया था। जिसमें स्कूल की एक मासूम बच्ची के साथ स्कूल परिसर में छेड़छाड़ की गई थी। नोएडा के इस मामले ने कुछ ही देर में तूल पकड़ लिया था। जिसके बाद नोएडा के थाना सेक्टर-24 इलाके में स्थित मार्डन स्कूल सेक्टर-12 में छह साल की केजी की छात्रा से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने तीन टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, इसके साथ स्कूल प्रबंधन के मामले को दबाने और और निर्माण का काम कराने वाले ठेकेदार मुकेश कुमार के खिलाफ कार्यवाही आरोपी को भगाने के मामले में भी मुकदमा दर्ज गिरफ्तार कर लिया गया है।
क्या था पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। सुबह जब मासूम स्कूल परिसर में खेल रही थी तभी वहां चल रहे निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर ने बच्ची को बैड टच किया। पेरेंट्स ने बच्ची को गुड और बैड टच के बारे में बता रखा था। जिसके बाद बच्ची ने इसका विरोध करते हुए वहां से भागकर इसकी जानकारी स्कूल में क्लास टीचर सरिता सुनेजा को दी। जिसके बाद मामले की जानकारी हैड मिस्ट्रेस प्रीति शुक्ला, सुपरवाइजर बसंत पाण्डेय और काम करवा रहे ठेकेदार मुकेश कुमार को मिलीं तो मामले को दबाने की कोशिश की गई। उन्होंने आरोपी को बुलाकर धमकाया और स्कूल से भगा दिया।
मामले को दबाने की कोशिश
बच्ची ने घर पहुंचकर इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। बुधवार को स्कूल पहुंचे परिजन ने जब स्कूल प्रबंधन से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के बारे में जानकारी मांगी तो स्कूल ने बदनामी का हवाला देते हुए मामले को दबाने की कोशिश की। जिसके बाद परिजनों ने शाम को थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि जांच के दौरान इस बात पुष्टि होने पर कि स्कूल के सुपर वाइजर बसंत पाण्डेय के साथ मिलकर हैड मिस्ट्रेस एवं क्लास टीचर के द्वारा किसी को सूचना न देते हुये, घटना को छुपाते हुये आरोपी का साथ देते हुये भागने में मदद की है।
आरोपी के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि, घटना में शामिल क्लास टीचर सरिता सुनेजा, हैड मिस्ट्रेस प्रीति शुक्ला, बसंत पाण्डेय सुपर वाइजर और ठेकेदार मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा दिया गया है। पुलिस ने तीन टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, आरोपी को गिरफ्तार कर कठोरतम कार्यवाही की जायेगी। Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।